विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गीता के कोड से अंग्रेजों को चटाएंगे धूल, भारत के मोस्ट वॉन्टेड सैनिक बने प्रभास, धांसू है Fauzi का टीजर

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:35 AM (IST)

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म फौजी का धमाकेदार टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। जिसमें अभिनेता एक सैनिक के ...और पढ़ें

प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हुआ रिलीज/फोटो- इंस्टाग्राम

प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हुआ रिलीज/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. प्रभास के जन्मदिन पर 'फौजी' फिल्म का दमदार टीजर जारी

  2. टीजर में सुभाष चंद्र बोस और हिटलर की मुलाकात दिखाई गई

  3. प्रभास का किरदार गीता कोड से अंग्रेजों को चुनौती देगा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साउथ सिनेमा से निकलकर पैन इंडिया स्टार की जर्नी तय कर चुके अभिनेता प्रभास (Prabhas) के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म फौजी का टीजर रिलीज कर दिया है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म का 2 मिनट और 31 सेकंड के इस धमाकेदार टीजर को देखने के बाद रोंगटे खड़े होना तय है।

फौजी के टीजर में दिखी सुभाष चंद्र बोस की झलक

फौजी के धमाकेदार टीजर की शुरुआत होती है 29 मई 1942 में हुए वर्ल्डवॉर 2 से, जिस समय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के एडॉल्फ हिटलर से मिलते हैं। हिटलर उनसे कहता है कि आप ब्रिटे न को हराने में जर्मनी की मदद चाहते हैं। जिसके जवाब में सुभाष चंद्र बोस कहते हैं कि हम दोनों का दुश्मन एक ही है ब्रिटेन। ये बात सुन हिटलर बोलता है कि ब्रिटेन भारत पर दो सदियों से राज कर रहा है, 2 सदियों की गुलामी बह रही है आपके खून में, ये एक हारी हुई लड़ाई है।

जिसके बाद तर्क देते हुए बोस कहते हैं, आप भारतीयों के बारे में कुछ भी नहीं जानते मिस्टर हिटलर। मैं इंडिया को ब्रिटेन से आजाद करवाकर ही रहूंगा। आप मदद करें या न करें। जिसके जवाब में जब हिटलर कहता है कि ख्वाबो से जंग नहीं जीती जाती। ये सुनकर सुभाष चंद्र बोस तुरंत कहते हैं ख्वाबो से नहीं, अक्ल से जीतेंगे और तभी प्रभास का किरदार इंट्रोड्यूज होता है।

Untitled design - 2026-10-24T103210.050

1932 से सबसे मोस्ट वॉन्टेड फौजी बने प्रभास

सुभाष चंद्र बोस आगे कहते हैं कि आप ये जानते हैं कि जापान ने ब्रिटेन को हराकर सिंगापुर पर कब्जा किया था, लेकिन आप इसकी वजह नहीं जानते जो एक इंडियन था,जिसके कारण ये जंग जीती गई। एक सैनिक, एक स्टैटेजिक और एक इंडियन स्पाई, जो ब्रिटेन की हार का कारण बना। भारत के सैनिक के बारे में ब्रिटेन को कुछ भी नहीं पता। उसने एक अटूट कोड बनाया है, जो गीता पर बेस्ड है। ब्रिटिश भी ये बात मानती है कि इस कोड को क्रैक करना किसी के बस में नहीं है।

जब हिटलर उसका नाम पूछता है, तो बोस कहते हैं कि उसका असली नाम किसी को नहीं पता है। ब्रिटिश उसे फौजी बुलाती है। हिटलर फौजी से मिलने की इच्छा व्यक्त करता है। सुभाष चंद्र बोस कहते हैं कि वह कोलकाता में मेरे वतन की हिफाजत कर रहा है। फिर प्रभास के किरदार को टीजर में भारत के सबसे बड़े रिबेल सोल्जर के रूप में इंट्रोड्यूज किया गया, जो साल 1932 से मोस्ट वॉन्टेड फौजी है।

अंग्रेजो का खून लेगा फौजी

इस टीजर के एंड में प्रभास के किरदार का एक वॉइस ओवर आता है, जिसमें वह कहता है अबे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून लूंगा और आजादी भी।" प्रभास की फिल्म का ये टीजर ऑडियंस को भी काफी पसंद आ रहा है। लोग अभिनेता की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है।

फौजी की रिलीज डेट की बात करें, तो ये फिल्म मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की कमान हनु राघावापुड़ी ने संभाली है।

यह भी पढ़ें- Prabhas के किरदार से उठेगा पर्दा, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा Fauzi का बिग सरप्राइज

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म के बाद Prabhas की Fauzi भी हुई पोस्टपोन, तय समय पर रिलीज होगी श्रद्धा की ईठा?