विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अक्षय कुमार की फिल्म के बाद Prabhas की Fauzi भी हुई पोस्टपोन, तय समय पर रिलीज होगी श्रद्धा की ईठा?

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 02:11 PM (IST)

प्रभास की फिल्म 'फौजी' की रिलीज डेट 2027 तक के लिए टाल दी गई है, जिसका कारण पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी बताया जा रहा है।

प्रभास की फौजी का पोस्टर

प्रभास की फौजी का पोस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास (Prabhas) के फैंस को उनकी फिल्म फौजी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा फिल्म पहले 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी।

हालांकि, हाल ही में आई खबरों के अनुसार, पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में देरी के कारण फिल्म की रिलीज 2027 तक टाली जा सकती है। फिल्म निर्माताओं ने अब पुष्टि कर दी है कि रिलीज टाल दी गई है। अब मूवी कब रिलीज होगी इसकी अनाउंसमेंट अभी नहीं की गई है।

प्रोड्यूसर ने कंफर्म की न्यूज

तेलुगु अभिनेता नानी (Nani) की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) के प्री रिलीज इवेंट में बोलते हुए मैत्री मूवी के प्रोड्यूसर रवि शंकर ने इस न्यूज को कंफर्म किया। उन्होंने फैंस को आश्वासन दिया कि जो भी एक्स्ट्रा टाइम लग रहा है उसे मूवी को और लार्ज स्केल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम में कहा,'फौजी की रिलीज थोड़ी आगे बढ़ाई जा रही है, लेकिन यह एक बेहतरीन फिल्म है। बाहुबली के बाद आपने भाई प्रभास को इतने भव्य रूप में नहीं देखा होगा। यह उसी स्तर की फिल्म है। हालांकि, एक छोटा सा सॉरी क्योंकि हम इसे थोड़ा सा आगे बढ़ा रहे हैं। आप इसे जीवन भर याद रखेंगे। यह एक बहुत ही भव्य और शानदार फिल्म है।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Telugu Chitraalu (@teluguchitraalu)

सोलो रिलीज होगी ईठा

बता दें कि अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर एक अनटाइटल्ड फिल्म भी 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसे भी पोस्टपोन कर दिया गया। इस तरह से श्रद्धा कपूर की ईठा के लिए अब सोलो प्लेटफॉर्म खाली है तो ईठा अपनी तय समय पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 'Spirit को खत्म कर देना...' संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने क्रिटिक्स को दी चुनौती, प्रभास की फिल्म पर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें- दीपिका-वांगा से पहले Sridevi और राजामौली में हुआ था महासंग्राम, 600 करोड़ी फिल्म के लिए रखी थी मोटी डिमांड!