विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prabhas के किरदार से उठेगा पर्दा, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा Fauzi का बिग सरप्राइज

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:03 PM (IST)

फौजी में प्रभास एक बिल्कुल अलग किरदार में दिखाई देंगे। अब फिल्म पर मेकर्स ने नया अपडेट देते हुए वो ...और पढ़ें

प्रभास के जन्मदिन पर आएगा फौजी का नया वीडियो/ फोटो- इंस्टाग्राम

प्रभास के जन्मदिन पर आएगा फौजी का नया वीडियो/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बाहुबली जैसी बिल्कुल भी नहीं होगी प्रभास की फौजी

  2. साउथ सुपरस्टार के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज

  3. 2027 में रिलीज होगी प्रभास की पैन इंडिया फिल्म फौजी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साउथ से लेकर पैन इंडिया स्टार बने प्रभास साल 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कल्कि पार्ट 2 और सालार 2 के अलावा उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक फौजी भी है, जिसमें साउथ सुपस्टार का किरदार जरा हटके होने वाला है।

हनु रघुवापुड़ी के निर्देशन में बनी प्रभास (Prabhas की फिल्म फौजी को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जो फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर देगी। पीरियड ड्रामा फिल्म में कब मेकर्स उठाएंगे प्रभास के किरदार से पर्दा, उसकी तारीख का खुलासा हो चुका है।

प्रभास के जन्मदिन आएगा फौजी का नया वीडियो

बीते दिनों मौली तनुज की फिल्म 'डोंगा ना कोडुकु' का टीजर लॉन्च हुआ। इसी दौरान एक्टर ने लगे हाथों रवि शंकर से प्रभास की फौजी पर भी अपडेट मांग ली। जिसका जवाब देते हुए मेकर्स ने बताया कि वह 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर उनके किरदार से जुड़ा एक प्रमोशनल वीडियो शेयर कर रहे हैं।

निर्माता रवि शंकर ने कहा, "प्रभास गारू के जन्मदिन पर 23 अक्टूबर को हम उनकी फौजी से एक छोटी सी झलक शेयर करेंगे। जिसमें फौजी की स्टोरी और प्रभास के किरदार की एक हिंट फैंस को मिलेगा। प्रभास के फैंस और दर्शकों को कहानी किस बारे में है और उनके लिए मूवी में क्या खास है, ये भी पता चलेगा।

Screenshot 2026-10-22 115701

मेकर्स बोले- 'बाहुबली की तरह नहीं है फिल्म'

रवि शंकर ने आगे कहा, "यह बाहुबली की तरह नहीं है। तो इस उम्मीद से थिएटर से ये फिल्म देखने मत जाना। आप फौजी की नई झलक आप हमारी नई फिल्म के साथ 418 थिएटर में देख सकेंगे। फिल्म फौजी की बात करें तो इस वॉर ड्रामा फिल्म में प्रभास एक सोल्जर का किरदार निभाने वाले हैं। यह उनके करियर की बिग बजट पीरियड ड्रामा फिल्म है।

नए वीडियो के आने से पहले मेकर्स ने प्रभास का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें अभिनेता खून से सने हाथों में गन लिए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा था, "बटालियन जो अकेले लड़ते हैं।"

Screenshot 2026-10-22 115805

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फौजी?

प्रभास की फिल्म फौजी की रिलीज डेट की बात करें तो मेकर्स इस पहले वॉर ड्रामा फिल्म को दिसंबर 2026 में रिलीज करने वाले थे, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। अब ये मूवी मार्च 2027 में थिएटर्स में आएगी। मूवी में प्रभास के अलावा जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दीपक अनतानी, राजेश शर्मा जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- 'रामायण' से टकराएगी संदीप रेड्डी वांगा की Spirit, प्रभास-तृप्ति की एक्शन ड्रामा की रिलीज डेट का एलान

यह भी पढ़ें- 'एक आदमी पापा की कार पर...', कमल हासन की फैन फॉलोइंग से सालों तक अनजान थीं बेटी श्रुति हासन