विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रामायण' से टकराएगी संदीप रेड्डी वांगा की Spirit, प्रभास-तृप्ति की एक्शन ड्रामा की रिलीज डेट का एलान

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:38 PM (IST)

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है और यह नितेश तिवारी की 'रामायण' से टकराएगी।

संदीप रेड्डी वांगा ने किया स्पिरिट की रिलीज डेट का एलान

संदीप रेड्डी वांगा ने किया स्पिरिट की रिलीज डेट का एलान

HighLights

  1. संदीप रेड्डी वांगा ने किया स्पिरिट की रिलीज डेट का एलान

  2. कब रिलीज होगी प्रभास और तृप्ति की फिल्म?

  3. फिल्म की रिलीज डेट की गई पोस्टपोन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' की नई रिलीज का एलान कर दिया गया है। फिल्ममेकर ने शनिवार को घोषणा की कि यह फिल्म अब दिसंबर 2026 में रिलीज करने के बजाय पोस्टपोन कर दी गई है।

इसका मतलब यह है कि 'स्पिरिट' (Spirit) का मुकाबला नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 2' (Ramayana: Part 2) से होगा, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म भी उसी समय रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: ग्लोबल मंच पर छाएगी Ramayana, लॉस एंजेलिस में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर; जल्द शुरू होगी एडवांस बुकिंग

'रामायण' से टकराएगी स्पिरिट

'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। रविवार को संदीप ने फैंस को हिंट दिया कि वह 'स्पिरिट' से प्रभास का एक नया लुक और फिल्म की रिलीज डेट शेयर करेंगे। उन्होंने X पर लिखा, 'प्रभास अन्ना के प्यारे फैंस! मैं एक नया पोस्टर पेश करने जा रहा हूं, जिसमें चश्मे के पीछे प्रभास नजर आ रहे हैं और साथ ही नई रिलीज डेट भी दी गई है। बस कुछ ही मिनट, कुछ मिनट बाद उन्होंने बताया कि 'स्पिरिट' अब दिवाली के मौके पर 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी'।

spirit (7)

'रामायण पार्ट 2' के साथ टकराव

नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2027 में रिलीज होने वाली है। वहीं इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, अरुण गोविल, रवि दुबे जैसे कलाकार नजर आएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि अगले साल दोनों फिल्मों का टकराव कैसा होता है।

 

'स्पिरिट' के बारे में

'स्पिरिट' को शुरुआत में मार्च 2027 में रिलीज किया जाना था। अब, इस फिल्म को आगे बढ़ाकर अगले साल अक्टूबर तक कर दिया गया है। (Tripti Dimri) के अलावा विवेक ओबेरॉय, कंचना और ऐश्वर्या देसाई भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में रिलीज होगी रणबीर कपूर की Ramayana? पड़ोसी मुल्क के लोगों ने सोशल मीडिया पर उठाई मांग