'एक आदमी पापा की कार पर...', कमल हासन की फैन फॉलोइंग से सालों तक अनजान थीं बेटी श्रुति हासन
श्रुति हासन ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वह अपने पिता कमल हासन की लोकप्रियता ...और पढ़ें

श्रुति हासन ने पिता कमल हासन की लोकप्रयता पर की बात/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
श्रुति को लगता था पिता के पास नौकरी नहीं
एक घटना से हुआ पिता की प्रसिद्धि का एहसास
प्रभास के साथ 'सालार पार्ट 2' में दिखेंगी एक्ट्रेस
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। कई स्टार किड्स ऐसे हैं, जिन्हें अपने माता-पिता की लोकप्रियता का पूरा अंदाजा है। वहीं कुछ ऐसे भी स्टार किड्स हैं, जिन्हें उनके माता-पिता ने खुद के फेम से इतना दूर रखा कि उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि उनके माता-पिता के इतने प्रशंसक हैं। इनमें अभिनेत्री श्रुति हासन का भी नाम शामिल हैं, जो अभिनेता कमल हासन की बेटी हैं।
श्रुति को लगता था पिता के पास नहीं है नौकरी
बचपन की बातें बताते हुए श्रुति कहती हैं, "मुझे यह पता था कि मेरे पिता का काम अलग है, लेकिन मुझे उनके ऑफिस से दिक्कत थी। मैं हमेशा यही सोचती थी कि ऐसा कौन सा ऑफिस है, जहां वो ब्रीफकेस (छोटा सा बैग) लेकर नहीं जाते हैं। मुझे लगता था कि वो ब्रीफकेस नहीं लेकर जा रहे हैं तो कहीं ऐसा तो नहीं कि वो कोई नौकरी ही नहीं कर रहे हैं।"

एक व्यक्ति पिता की कार पर कूद गया
श्रुति हासन ने आगे कहा, "एक बार वो मुझे अपनी एक फिल्म के प्रीमियर पर लेकर गए, अचानक उनकी कार पर एक व्यक्ति कूद गया, मैं डर गई कि यह क्या हुआ, पर बाद उन सभी प्रशंसकों के चेहरे देखकर लगा कि मेरे पिता कोई बहुत अहम व्यक्ति हैं।"
जब श्रुति को फेम यानी प्रसिद्धि मिली तो क्या उनके आसपास के लोग बदल गए?
इस पर वह कहती हैं कि यह केवल फेम के बारे में नहीं है, हम जिस दौर मे रह रहे हैं, वहां दिखावा करना सबसे बड़ी बात हो गई है। लोग बहुत अच्छे से वो होने का दिखावा कर लेते हैं, जो वे नहीं हैं, फिर चाहे इंटरनेट मीडिया हो या समाज।अगर किसी ने मुझे बेवकूफ बनाया भी होगा तो उन्हीं का नुकसान हुआ होगा। मैं तो केवल सही चीजों पर फोकस करती हूं। उस पल में रहती हूं।

श्रुति हासन के फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो वह भले ही हिंदी सिनेमा से दूर हों, लेकिन साउथ फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं। आगामी दिनों में अभिनेत्री प्रभास के साथ फिल्म सालार के दूसरे पार्ट में नजर आएंगी।"
