'क्या बक रहे हो...' पैपराजी पर भड़कीं Shruti Haasan? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक्ट्रेस श्रुति हासन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे पैपराजी से काफी नाराज नजर आ रही हैं।

पैपराजी पर भड़कीं श्रुति हासन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में श्रुति हासन के लिए एक रेगुलर पैपराजी इंटरैक्शन अजीब हो गया, जब वह मुंबई में एक कैज़ुअल आउटिंग के लिए निकलीं। पैप्स ने उन्हें 'मम्मा' कहा, जिससे एक्ट्रेस साफ तौर पर नाराज हो गईं। यह घटना तब हुई जब वह एक रेस्टोरेंट से निकल रही थीं।
पैपराजी पर भड़कीं एक्ट्रेस?
X पर शेयर किए गए एक वीडियो में, एक्ट्रेस-सिंगर अपनी कार की ओर जाती दिखीं, जब एक पैपराजी ने 'मम्मा' कहा तो इसका जवाब देते हुए, श्रुति हासन ने इस बात पर सवाल उठाया और कहा, 'कौन है मम्मा? आपकी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम'? हालांकि वीडियो में यह बात साफ नहीं हुई कि पैप्स ने ऐसा क्यों कहा लेकिन यह जरूर साफ था कि श्रुति इस बात से काफी नाराज दिखीं।
Shruti Haasan blasts the idiot who called her 'momma' like they comment on social media! QUEEN BEHAVIOR @shrutihaasan 😎pic.twitter.com/RcuU8ve5DI
— George 🍿🎥 (@georgeviews) April 19, 2026
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्हें डांस में प्राप्त है महारत, कुछ तो हैं ट्रेंड क्लासिकल डांसर
श्रुति हासन का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, श्रुति हासन (Shruti Haasan) अगली बार दुलकर सलमान (Dulquer Salman) और सात्विका वीरवल्ली के साथ फिल्म 'आकासमलो ओका तारा' में नजर आएंगी। जनवरी में फिल्म के मेकर्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर पहला-लुक पोस्टर रिलीज किया था।
A trailblazer in every sense….
— Geetha Arts (@GeethaArts) January 28, 2026
Team #AakasamLoOkaTara wishes @shrutihaasan a very Happy Birthday ❤️🔥
And Meet a character that stands her ground and owns her space 🔥#AOTMovie @dulQuer @pavansadineni @GeethaArts @SwapnaCinema @Lightboxoffl @satveeravalli @gvprakash @grajug… pic.twitter.com/hW4Qltg3s1
क्या है फिल्म में श्रुति का किरदार?
पवन सादिनेनी द्वारा निर्देशित, 'आकासमलो ओका तारा' को संदीप गुन्नम और राम्या गुन्नम ने प्रोड्यूस किया है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रुति हासन का किरदार फिल्म की कहानी में एक अहम भूमिका निभाने वाला है और उनके आने से कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाएगी। उनकी मौजूदगी ही उन्हें एक ऐसी दमदार हस्ती के तौर पर पेश करती है जो इस ड्रामा में एक तीखा और गहरा आयाम जोड़ती है'।
अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो श्रुति हासन के पास 'सालार: पार्ट 2' भी पाइपलाइन में है। वहीं हाल ही में वे राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी के फर्स्ट लुक लॉन्च इवेंट के मौके पर भी नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें- 11 साल पहले आई Romantic Drama बॉक्स ऑफिस पर रही थी महाफ्लॉप, बाद में बनी सिने लवर्स की फेवरेट
