ठंडे बस्ते में गई प्रभास की Salaar 2? मेकर्स के इस पोस्ट ने तस्वीर कर दी साफ
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार 2 की घोषणा 3 साल पहले हो गई थी। अब इस मूवी का ...और पढ़ें
-1769601039199_m.webp)
सालार पार्ट 2 को लेकर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता प्रभास के लिए मौजूदा समय में कुछ खास नहीं गुजर रहा है। हाल ही में आई उनकी लेटेस्ट फिल्म द राजा साहब बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी निकली और अब उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी सालार पार्ट 2 के बंद होने की चर्चा तेज हो गई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्रभास सालार पार्ट- शौर्यंगा पर्व ठंडे बस्ते में चली गई है।
लेकिन इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अब सालार मेकर्स की तरफ से ताजा अपडेट सामने आ गया है, जिसमें फिल्म की संभावनाओं को लेकर अहम जानकारी साझा की गई है। आइए इस बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-
क्या बंद हुई सालार 2?
बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पार सालार 2 का नाम ट्रेंड कर रहा है। तमाम रिपोर्ट्स और पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमार की ये बहुचर्चित फिल्म अब शायद नहीं बनेगी। लेकिन इन चर्चाओं को अब सालार मेकर्स की तरफ से अफवाह करार दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें- खतरे में Prabhas का करियर, अपकमिंग 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे जोरदार वापसी?

दरअसल सालार मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें प्रभास और अभिनेत्री श्रुति हासन की तस्वीर दिखाई दे रही है। इस फोटो में श्रुति प्रभास को मोबाइल पर कुछ दिखाती हुई नजर आ रही हैं। ट्वीट में लिखा है-
Aadya showing Deva what happens to her in #Salaar2!!
— Salaar (@SalaarTheSaga) January 28, 2026
What do you think it is? pic.twitter.com/lCSrbA0TSb
आद्या, देवा को ये दिखा रही है कि सालार 2 में उसके साथ क्या होता है। दोस्तों आपको क्या लगता है कि आखिर वह क्या दिखा रही है। इससे ये साफ हो गया है कि सालार पार्ट 2 ठंडे बस्ते में नहीं गई है और फिल्म की शूटिंग का काम जारी है। ऐसे में अब उन सभी खबरों को खंडन हो गया है, जो ये दावा कर रही थीं कि सालार 2 बंद होने की कगार पर है।
कब रिलीज की जा सकती है सालार
साल 2023 में सालार पार्ट-1 सीजफायर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। कमर्शियल तौर पर प्रभास की सालार काफी ब्लॉकबस्टर रही। इस मूवी का निर्देशन प्रशांत नील ने किया, जो इससे पहले रॉकिंग स्टार यश की केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।
