Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब टीवी पर थे सैफ अली खान, अचानक आ गए तैमूर... जानिए फिर क्या हुआ

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 27 Mar 2020 10:06 AM (IST)

    तैमूर अली खान पैपराजी के फेवरेट स्टार किड में से एक हैं। आएदिन उनकी नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल होती रहती हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    जब टीवी पर थे सैफ अली खान, अचानक आ गए तैमूर... जानिए फिर क्या हुआ

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ। ये वीडियो सैफ का एक चैनल को दे रहे लाइव इंटरव्यू का है। बता दें कि सैफ एक चैनल की रिपोर्टर के साथ घर से लाइव बातचीत कर रह थे। वहीं लाइव के दौरान ही  उनके छोटे नवाब यानी बेटे तैमूर आ गए। रिपोर्टर तैमूर की आवाज सुनकर काफी खुश हुई। इसके बाद सैफ को अपना इंटरव्यू बीच में ही कुछ पलों के लिए रोकना पड़ा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, सैफ अली खान के टाइम्स नाउ चैनल को एक इंटरव्यू दे रहे थें तभी अचानक से तैमूर उसी कमरे में टहलते हुए आ गए जहां से सैफ लाइव थे। सैफ किसी मुद्दे पर टीवी चैनल पर घर से लाइव थे। वह सैफ अली खान को हाइ बोलते हैं। इसी दौरान एंकर सैफ से कहती हैं कि शायद तैमूर हैं। उन्हें सभी से मिलवाइए।

    यह भी पढ़ें-  Coronavirus के बीच 36 साल के इस एक्टर का हुआ निधन, शोक में है फिल्म इंडस्ट्री

    इसके बाद एंकर के कहने पर सैफ अली अपने बेटे तैमूर को कैमरे के सामने लाते हैं। एंकर तैमूर को देखकर काफी खुश हो जाती है। सैफ, तैमूर को अपनी गोदी में बैठाते हैं। इस दौरान तैमूर ने हल्क के मास्क और ग्लव्स पहन रखे थे। सैफ मास्क हटाते हैं और लोगों से मिलवाते हैं।

    इसके बाद तैमूर ने ही एंकर से सवाल पूछना शुरू कर दिया। तैमूर एंकर से पूछते हैं कि वह कहां हैं? आप कहां हो? वह कहती हैं मैं स्टूडियो में हूं। इसके बाद एंकर तैमूर से टीवी देखने को कहती हैं। इसके बाद सैफ से एंकर पूछती है कि क्या इस वक्त तैमूर पैपराजी को मिस कर रहे हैं? इसके जवाब में सैफ ने कहा कि नहीं। मुझे नहीं लगता है। इस वीडियो को काफी व्यूज मिल रहे हैं।