विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Saif Ali Khan को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी से जुड़े तार

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:06 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सिनेमा जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

सैफ अली खान को मिली धमकी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

सैफ अली खान को मिली धमकी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. नहीं थम रहा सितारों को मिल रही धमकियों का सिलसिला

  2. अब सुपरस्टार सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी

  3. सामने आया बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड के आरोपी का नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सितारों को धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी ने किसी सेलेब्स को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आता रहता है। अब नया नाम छोटे नवाब और सुपरस्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का शामिल हो रहा है। 

सैफ को जान से मारने की धमकी मिली है और इससे सिनेमाई गलियारे में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि एक्टर को धमकी देने वाला बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड से ताल्लुक रखने वाल मुख्य आरोपी है। 

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी

समाचार एजेंसी आईएनएएस की तरफ से शेयर किए गए ऑफिशियल ट्वीट में इस मामले की जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है- बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपी जीशान अख्तर से धमकी मिली है। मुंबई पुलिस इस धमकी की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सच में अख्तर की तरफ से आई है या कोई और उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा है।

यह भी पढ़ें- 'शाकाल' बन गए Saif Ali Khan, परेशान होकर नोचने लगे बाल; वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

saif ali khan threat (2)

एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिल चुकी हैं। उस मामले में, पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय IIT ग्रेजुएट वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था, जिसने कथित तौर पर धमकियां देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया था। अधिकारी ने बताया कि मिश्रा का किसी भी गिरोह से कोई संबंध नहीं है। 

सैफ अली खान को मिली धमकी के बाद से एक बार फिर से मुंबई पुलिस की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि इससे पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने भी फिल्मी जगत और प्रशासन को हिलाकर रख दिया था। 

सैफ पर हुआ था अटैक

दरअसल ये पहला मौका नहीं है जब सैफ अली खान का नाम इस तरह के मामले की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। इससे पहले सैफ पर एक अज्ञात शख्स द्वारा देर रात उनके घर में चाकू से जानलेवा हमले हुआ था, जिसमें एक्टर की जान बाल-बाल बची थी। 

यह भी पढ़ें- 'मैं सड़क पर चिल्ला रही...', Kareena Kapoor ने याद की सैफ पर हुए हमले वाली खौफनाक रात, 6 महीने तक नहीं आई नींद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।