21 साल बाद पर्दे पर नजर आएगी Saif और विद्या बालन की जोड़ी, रितेश बत्रा की पीरियड ड्रामा में निभाएंगे खास रोल
सैफ अली खान और विद्या बालन 21 साल बाद निर्देशक रितेश बत्रा की पीरियड ड्रामा फिल्म 'लॉन्ग इयर्स अगो' में एक साथ नजर आएंगे।
-1793073612092_m.webp)
परिणीता के बाद फिर दिखेगी सैफ विद्या की जोड़ी (फोटो- इंस्टाग्राम)
HighLights
सैफ-विद्या 21 साल बाद साथ दिखेंगे
रितेश बत्रा हैं फिल्म के निर्देशक
फैमिली ड्रामा मुंबई में शूट होगी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विद्या बालन (Vidya Balan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने साल 2005 में आई बॉलीवुड फिल्म 'परिणीता' (Parineeta) में साथ काम किया था। फिल्म को अपने सदाबहार संगीत के लिए आज भी कल्ट फिल्म के तौर पर याद किया जाता है।
फिल्म की कहानी प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1914 में लिखे गए इसी नाम के प्रसिद्ध बांग्ला उपन्यास 'परिणीता' पर आधारित थी। अब दर्शकों को ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।
क्या है रितेश की नई फिल्म का नाम?
'द लंचबॉक्स' के निर्देशक रितेश बत्रा, 'लॉन्ग इयर्स अगो' (Long Years Ago) नाम के एक पीरियड ड्रामा में सैफ अली खान और विद्या बालन को कास्ट करने वाले हैं। उनके साथ फ्रांसीसी अभिनेत्री मेलानी लॉरेंट भी नजर आएंगी।

यह 1991 के दौर पर आधारित एक फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग मुख्य रूप से मुंबई में की जाएगी। इस प्रोजेक्ट को जियो स्टूडियोज का सपोर्ट मिलेगा, जिसकी कमान ज्योति देशपांडे के हाथों में है। ज्योति देशपांडे ने 'धुरंधर' के प्रोडक्शन की भी जिम्मेदारी संभाली है।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
'डेडलाइन' की रिपोर्ट के अनुसार, 'लॉन्ग इयर्स अगो' एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसके सदस्यों ने लंबे समय से जरूरी बातें एक-दूसरे से नहीं कही हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि जब उन्हें आखिरकार अपनी बात कहने के लिए शब्द खोजने पड़ते हैं, तो क्या होता है।
-1793074014251.webp)
'द लंचबॉक्स' के अलावा, रितेश बत्रा 'आवर सोल्स एट नाइट' (Our Souls at Night) और 'फोटोग्राफ'(Photograph) जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज 'अनकस्टमड अर्थ' (Unaccustomed Earth) के पहले हिस्से का निर्देशन किया है।
वहीं, सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आए थे जबकि विद्या बालन रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर 2' में दिखीं। दोनों एक्टर्स को इतने सालों बाद फिर पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें- Priyanka ने सैफ अली खान के साथ आ रही फिल्म से बनाई दूरी, शूटिंग वाले दिन लिया प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला?
यह भी पढ़ें- कपिल के घर पधारेंगे बेगम-नवाब...The Great Indian शो में चार-चांद लगाने आ रहे Kareena Kapoor और सैफ अली खान
