विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka ने सैफ अली खान के साथ आ रही फिल्म से बनाई दूरी, शूटिंग वाले दिन लिया प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला?

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:09 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने सैफ अली खान के साथ आने वाली रितेश बत्रा निर्देशित फिल्म से दूरी बना ली है। फिल्म ...और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली नहीं आएंगे साथ

प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली नहीं आएंगे साथ

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा ने सैफ अली खान की फिल्म से दूरी बनाई।

  2. शेड्यूल की दिक्कतों के कारण लिया गया यह फैसला।

  3. फिल्म की शूटिंग मुंबई में 21 अक्टूबर से शुरू हुई।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बहुत जल्द सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के अपोजिट एक फिल्म में नजर आने वाली थीं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इसे पीरियड ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है।

रितेश बत्रा इसे डायरेक्ट करने वाले थे। मूवी की शूटिंग 21 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हो गई है। लेकिन पीसी के फैंस के लिए ये थोड़ी निराश करने वाली खबर है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

प्रियंका ने किस वजह से छोड़ा प्रोजेक्ट?

शेड्यूल को लेकर आ रही दिक्कतों की वजह से देसी गर्ल अब इसमें नजर नहीं आएंगी। मेकर्स दो अन्य एक्टर्स से इसको लेकर बातचीत कर रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक ये जानकारी ऐसे समय में आई है जब आज ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।

Priyanka (2)

मुंबई के भायखला स्थित एक म्यूजियम में फिल्म की शूटिंग हो रही है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'उम्मीद थी कि प्रियंका मुंबई में होने वाली शूटिंग का हिस्सा बनेंगी। लेकिन, उन्हें इस फिल्म से बाहर होना पड़ा। वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना चाहती थीं और सैफ तथा रितेश, दोनों के साथ काम करने की इच्छुक थीं।'

'हालांकि, उनके पहले से तय प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से तारीखों को लेकर दिक्कत आ गई। टीम ने तारीखों में बदलाव करने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बन पाई।'

दो अन्य अभिनेत्रियों से चल रही है बात

दो अन्य एक्ट्रेसेज के बीच इसको लेकर बातचीत जारी है। एक के फाइनल होती है डेट्स लॉक कर दी जाएगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान ने अब तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। रितेश बत्रा को इंटरनेशनल लेवल पर अपनी कई फिल्मों के लिए तारीफ मिली है।

इसमें साल 2013 में आई द लंचबॉक्स, साल 2017 में आई द सेंस ऑफ एंडिंग, इसी साल आई आवर सोल्स एट नाइट और 2019 में रिलीज हुई फोटोग्रॉफ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने परिवार संग लॉस एंजेलिस में मनाया दशहरा, माता रानी की भक्ति में लीन दिखीं बेटी मालती

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद बॉलीवुड में लौटेंगी Priyanka Chopra, महेश बाबू की 'वाराणसी' की रिलीज पर आ गया अपडेट?