विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chopra ने परिवार संग लॉस एंजेलिस में मनाया दशहरा, माता रानी की भक्ति में लीन दिखीं बेटी मालती

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:29 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती के साथ लॉस एंजेलिस में पारंपरिक दशहरा पूजा की। इस दौरान कन्या पूजन और हवन जैसे अनुष्ठान किए गए।

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में किया कन्या पूजन

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में किया कन्या पूजन

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में दशहरा मनाया

  2. बेटी मालती मैरी ने पारंपरिक पूजा में भाग लिया

  3. परिवार ने साथ में किया कन्या पूजन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भले ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने विदेशी छोरे निक जोनस से शादी की हो लेकिन वो दिल से आज भी देसी हैं। इसका प्रूफ हमें कई बार उनके इंस्टा पोस्ट या व्यवहार आदि में देखने को मिला है।

हाल ही में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने पति और सिंगर निक जोनस के साथ घर पर पारंपरिक पूजा के साथ दशहरा मनाते दिखीं। इस सेलिब्रेशन में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने इसकी कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

मालती मैरी ने खींचा ध्यान

कपल ने पहले कन्या पूजन किया, जो एक हिंदू अनुष्ठान है जिसमें छोटी बच्चियों को देवी दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। इसके बाद वो पारंपरिक अनुष्ठान करती भी नजर आईं। छोटी मालती ने भी मम्मी-डैडी के साथ पूजा में हिस्सा लिया।

priyankachopra_1792518721_4012259063859828667_178537482

आइवरी रंग के एथिनिक वियर और दो पोनीटेल में मालती बहुत ही क्यूट लग रही थीं। इसी के साथ उन्होंने कंधे पर माता रानी की लाल चुनरी ओढ़ी हुई थी जिस पर 'जय माता दी' लिखा हुआ था।

नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान प्रियंका और निक को अपनी छोटी बेटी के पैर धोते हुए भी देखा गया।

प्रियंका के साथ निक जोनस ने भी की पूजा

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में परिवार के कुछ खास पल कैद हैं, जिनमें प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ पूजा-पाठ में शामिल होते दिख रहे हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक तस्वीर में, पूजा के दौरान निक अपनी बेटी मालती के पास बैठे हैं और प्रियंका भी उनके साथ मौजूद हैं। एक और तस्वीर में यह कपल अपनी बेटी के साथ घर के मंदिर के सामने हवन करते दिखे। इसे फूलों और देवी-देवताओं की मूर्तियों से सजाया गया है।

इन तस्वीरों में मालती ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके हाथों में छोटी-छोटी चूड़ियां हैं और माता रानी की चुनरी आकर्षण का केंद्र रही।

बेटी को सिखाती हैं भारतीय परंपरा

प्रियंका ने हमेशा से ही मालती को भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिकता से परिचित कराने की कोशिश की है। इस साल अगस्त में अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपनी बेटी को दुर्गा सप्तशती का एक श्लोक सिखाती हुई दिखाई दी थीं।

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद बॉलीवुड में लौटेंगी Priyanka Chopra, महेश बाबू की 'वाराणसी' की रिलीज पर आ गया अपडेट?

यह भी पढ़ें- महेश बाबू और Priyanka Chopra की Varanasi के सेट से लीक हुई तस्वीर, फैंस बोले- राजामौली कर क्या रहे हैं?