विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपिल के घर पधारेंगे बेगम-नवाब...The Great Indian शो में चार-चांद लगाने आ रहे Kareena Kapoor और सैफ अली खान

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:55 AM (IST)

करीना कपूर और सैफ अली खान 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 5 में एक साथ नजर आएंगे। यह एपिसोड 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर और सैफ अली खान

HighLights

  1. करीना और सैफ कपिल के शो में पहली बार साथ।

  2. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 में दिखेंगे।

  3. एपिसोड 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जोड़ी को बॉलीवुड में टिपिकल लव बर्ड्स के तौर पर देखा जाता है। अक्सर कई इवेंटेस में कपल को साथ में स्पॉट किया गया है।

कपिल शर्मा के शो में आएंगे नजर

अब ये शानदार जोड़ी आपको 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 5 में देखने को मिलेगी। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियों को अपने शो में बुलाने के बाद, अब यह शो रियल-लाइफ कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वे इस कॉमेडी शो में अपने मजेदार अंदाज और हंसी-मजाक से चार चांद लगाएंगे।

Kareena (6)

रेड कलर के सूट में खूबसूरत लगीं करीना

यह एपिसोड आने वाले 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। दोनों अलग-अलग कई बार नजर आए हैं लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब वे इस कॉमेडी शो में एक साथ नजर आएंगे। इनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसमें करीना रेड कलर के बंधनी सलवार- सूट में नजर आईं। इसके गले पर हैवी गोल्डन एंब्रॉयडरी का काम था।

इसे उन्होंने हैवी झुमकों और चूड़ियों के साथ पेयर किया था। वही सैफ हमेशा की तरह रॉयल लुक में बेहद शानदार लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक कलर की शर्ट पैंट के साथ ही ब्लैक वेस्ट कोट पहना हुआ था। वहीं सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम डेब्यू किया है इसलिए ये मोमेंट उनके लिए और भी खास है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सैफ को पसंद नहीं था इंस्टाग्राम

उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली तस्वीर शेयर करते हुए पटौदी लाइब्रेरी की पहली झलक दिखाई थी। एक बातचीत के दौरान सैफ ने कहा था कि उन्हें इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

हालांकि ओमकारा एक्टर ने एक राज खोलते हुए बताया था कि उनका सोशल मीडिया पर एक सीक्रेट अकाउंट है। एक्टर अपने ऑफिशियल अकाउंट से सिर्फ एक व्यक्ति को फॉलो करते हैं और वो उनकी पत्नी करीना कपूर हैं।

यह भी पढ़ें- 56 की उम्र में Saif Ali Khan का इंस्टाग्राम डेब्यू, फैंस को दिखाई पटौदी लाइब्रेरी; सिर्फ 1 सेलेब्रिटी को किया फॉलो

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा के बीच बॉन्डिंग देख फैंस हुए हैरान, पहली बार दोनों साथ आए नजर