56 की उम्र में Saif Ali Khan का इंस्टाग्राम डेब्यू, फैंस को दिखाई पटौदी लाइब्रेरी; सिर्फ 1 सेलेब्रिटी को किया फॉलो
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक ऑफिशियल अकाउंट के साथ इंस्टाग्राम जॉइन कर लिया है।
-1791815464635_m.webp)
सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर किया ऑफिशियल डेब्यू
HighLights
सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर किया ऑफिशियल डेब्यू
फैंस को दिखाई पटौदी लाइब्रेरी की झलक
सिर्फ 1 सेलेब्रिटी को फॉलो कर रहे 'छोटे नवाब'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की दूसरी पहचान बन गया है, ऐसा कहना गलत नहीं होगा क्योंकि यह प्लेटफॉर्म लोगों को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ शेयर करने का मौका देता है।
खासकर लोगों को अपने फेवरेट सेलेब्रिटी की जिंदगी की थोड़ी बहुत झलक सोशल मीडिया के जरिए मिल जाती है। वैसे तो ज्यादातर सेलेब्स अपने काम और निजी जिंदगी की झलक फैंस को दिखाते हैं लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी निजी जिंदगी को पर्सनल रखना पसंद है।
यह भी पढ़ें- कोई नहीं बनना चाहता था Devdas का 'चुन्नीलाल', 3 एक्टर्स ने ठुकराया था ऑफर; फिर कैसे राजी हुए जैकी श्रॉफ?
सैफ अली खान ने किया सोशल मीडिया पर डेब्यू
इन सेलेब्रिटी में अब तक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का नाम भी शामिल था। ऐसा इसलिए क्योंकि पटौदी खानदान के नवाब अब ऑफिशियल सोशल मीडिया पर आ गये हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया और पहली पोस्ट भी कर दी।

फैंस को दिखाई पटौदी लाइब्रेरी
सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट में फैंस को पटौदी लाइब्रेरी की झलक दिखाई। सैफ ने दो तस्वीरें शेयर कीं जिसमें पहली फोटो में वे लाइब्रेरी में खड़े हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वे लाइब्रेरी में बैठकर किताब पढ़ रहे हैं। दोनों तस्वीरों के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा, 'पटौदी लाइब्रेरी...किताबों को उनके कवर से जज कर रहा हूं'।

सिर्फ एक इंसान को फॉलो कर रहे सैफ
दिलचस्प बात ये है कि सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक इंसान को ही फॉलो किया है और वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) है। वहीं अब तक सैफ अली खान के 40.5K से ज्यादा फॉलोअर हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बायो में सिर्फ 'हे देयर' लिखा है।
ये सितारे भी नहीं हैं सोशल मीडिया पर
वैसे इंडस्ट्री में सिर्फ सैफ अली खान ही अकेले ऐसे नहीं थे जो सोशल मीडिया यूज नहीं करते थे। उनके अलावा रणबीर कपूर, आमिर खान, रानी मुखर्जी, रेखा, जया बच्चन जैसे कलाकार भी सोशल मीडिया की दुनिया से दूर हैं।
सैफ अली खान का वर्कफ्रंट
सैफ अली खान पिछली बार प्रियदर्शन की फिल्म हैवान (Haiwaan) में नजर आए थे जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी थे। उनकी आने वाली फिल्मों में देवरा पार्ट 2, रेस 4 शामिल हैं।
