विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kareena Kapoor और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा के बीच बॉन्डिंग देख फैंस हुए हैरान, पहली बार दोनों साथ आए नजर

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:54 AM (IST)

करीना कपूर और मीरा राजपूत की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को पहली बार साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

एक साथ आए करीना और मीरा/ फोटो-इंस्टाग्राम

एक साथ आए करीना और मीरा/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. करीना कपूर के शो में खास मेहमान बनकर आईं मीरा राजपूत

  2. दोनों के जमकर की एक-दूसरे की तारीफ

  3. शाहिद कपूर को लंबे समय तक डेट कर चुकी हैं करीना

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। करीना कपूर (Kareena kapoor) और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को एक साथ बैठकर चिटचैट करते हुए देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटमेंट होने वाला है। बेबो एक बार फिर से अपने सुपरहिट शो व्हॉट वुमन वॉन्ट्स के साथ लौट रहीं हैं, जिसमें उनके मेहमानों में से एक नाम मीरा कपूर का भी है। मीरा राजपूत के साथ शो की एक झलक खुद करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

करीना कपूर के शो में खास मेहमान बनी मीरा

करीना कपूर के शो में इस बार न सिर्फ बॉलीवुड के ए लिस्टर्स एक्टर, बल्कि कई जानी-मानी हस्तियां नजर आंएगी। इन्हीं नामों में एक नाम मीरा राजपूत का भी है। 'दायरा' एक्ट्रेस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर व्हॉट वुमन वांट्स के नए मेहमानों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें पहली तस्वीर में उनके साथ 'कालीन भैया' अभिनेता पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं, तो वहीं अन्य फोटो में उनकी और मीरा की फोटो ने तो इंटरनेट पर आग ही लगा दी है।

शाहिद कपूर की पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा, "आज शो में बहुत ही प्यारी मीरा कपूर आई हैं।" मीरा ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की कई फोटोज शेयर की और कैप्शन में करीना कपूर को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "मुझे मौका देने और जैसी आप हैं वैसी ही मेरे साथ रहने के लिए आपका धन्यवाद।"

Screenshot 2026-09-30 095134

इंटरनेट पर खुशी से झूमे यूजर्स

ये बात किसी से नहीं छुपी है कि करीना कपूर की मीरा कपूर के पति शाहिद कपूर के साथ एक रिलेशनशिप हिस्ट्री रही है। दोनों ने एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया है। ऐसे में दोनों को पहली बार साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने लिखा, "वेट...ये कोलेब किस बाके में है। ओह माय गॉड मैं ये एपिसोड देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। दोनों ब्यूटीफुल वुमन को साथ में देखकर बहुत खुशी हो रही है।"

Screenshot 2026-09-30 095205

दूसरे यूजर ने लिखा, "सच कहूं तो मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि ये कोलाब्रेशन भी देखने को मिलेगा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब एक महिला दूसरी औरत को सपोर्ट करती है, तो लगता है कि ये दुनिया जीने लायक है।

यह भी पढ़ें- 17 सालों से बॉलीवुड में गूंज रहा KK का कल्ट गाना, सिनेमा ने जब 'इश्क' को बताया 'कमबख्त', छा गए थे अक्षय-करीना

यह भी पढ़ें- व्हाइट ड्रेस में गॉर्जियस लगीं करीना, 46वें बर्थडे पर करिश्मा संग की पजामा पार्टी; पटौदी पैलेस से सामने आईं PHOTOS