17 सालों से बॉलीवुड में गूंज रहा KK का कल्ट गाना, सिनेमा ने जब 'इश्क' को बताया 'कमबख्त', छा गए थे अक्षय-करीना
अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत फिल्म का टाइटल ट्रैक, जिसे केके और सुनिधि चौहान ने गाया था।
-1790264682983_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है। एक बेहतरीन एक्शन मास्टर होने के साथ-साथ वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। उनके स्टाइल को इतना यूनीक माना जाता है जैसे पर्दे पर कई बार देखकर लगता है जैसे अपने लिए रोल वो खुद लिखते हैं।
अक्की की स्टाइल पर सूट करता गाना
'कमबख्त इश्क' (Kambakkht Ishq) न सिर्फ अपने हॉलीवुड स्टार्स के कैमियो के लिए बल्कि अपने ब्लॉकबस्टर गानों के लिए भी बहुत चर्चा में रही थी। आज हम आपको उनकी एक ऐसी है बेहतरीन फिल्म के गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का स्टाइल उनके अक्की वाले रुतबे पर एकदम सूट करता है।

हम बात कर रहे हैं साल 2009 में आई फिल्म 'कमबख्त इश्क' (Kambakkht Ishq )की। इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर (Kareena Kapoor), आफताब शिवदासनी और अमृता अरोड़ा लीड रोल में नजर आए। इसका टाइटल ट्रैक 'कमबख्त इश्क चीज है ही अजीब' बेहद पॉपुलर सॉन्ग है जिसे आज की जनता भी बड़े चाव से सुनती है।
केके ने दी थी आवाज
इसे केके और सुनिधि चौहान ने गाया था और अनु मलिक, सलीम सुलेमान, आरडीबी ने इसका संगीत दिया था। शब्बीर खान इसके डायरेक्टर थे जबकि साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर थे।
इस गाने में प्यार यानी इश्क को एक ऐसी अनोखी और जिद्दी चीज बताया गया है जो इंसान की अच्छी-खासी जिंदगी की ऐसी की तैसी कर देती है। गाने के बोलों में प्यार के चक्कर में इंसान के पागलों जैसी हरकतें करने, बहक जाने वाले अंदाज को दिखाया गया है।
कई हॉलीवुड स्टार्स का डेब्यू
वहीं बात करें हॉलीवुड स्टार्स के कैमियो की तो फिल्म में सिल्वेस्टर स्टेलोन, डेनिस रिचर्ड्स और होली वैलेंस जैसे एक्टर्स का कैमियो था। कमबख्त इश्क की कहानी हॉलीवुड के एक ऐसे स्टंटमैन और सर्जन महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शुरुआत में एक-दूसरे से सख्त नफरत करते हैं।
लेकिन एक सर्जरी के दौरान सर्जन द्वारा स्टंटमैन के पेट में गलती से घड़ी छोड़ देने के बाद दोनों की जिंदगी में अजीब और मजेदार मोड़ आते हैं।
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की फिल्म के बाद Prabhas की Fauzi भी हुई पोस्टपोन, तय समय पर रिलीज होगी श्रद्धा की ईठा?
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में PM Narendra Modi के जन्मदिन की धूम, अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक; इन सेलेब्स ने किया विश
