विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड में PM Narendra Modi के जन्मदिन की धूम, अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक; इन सेलेब्स ने किया विश

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:23 PM (IST)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड के तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज

  2. अक्षय कुमार ने किया बर्थडे विश

  3. कंगना रनौत ने भी पीएम को दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 सितंबर यानी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। सोशल मीडया पर तमाम राजनेता और बड़ी-बड़ी हस्तियां पीएम मोदी को बर्थडे विश कर रही हैं। उनके 76वें जन्मदिन की धूम हिंदी सिनेमा में भी देखने को मिल रही है, जिसके आधार पर कई सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विश किया है।

आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत तक इंडस्ट्री अन्य किन-किन कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। 

पीएम मोदी को इन सेलेब्स ने किया विश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है और लिखा है- 

यह भी पढ़ें- वेटरन एक्टर Anant Nag को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

आज हमारे देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आए, किसी जरूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएं, बस इतना सा संकल्प। 

अक्षय के अलावा दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी संग तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा है- भारत के माननीय एवं अत्यंत प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि आप आने वाले अनेक वर्षों तक इसी ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ देश का नेतृत्व करते रहें।

अनुपम के साथ-साथ बीजेपी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा है- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। 

साउथ से भी मिली शुभकामनाएं

साउथ सिनेमा के फिल्मी सितारे रजनीकांत, पवन कल्याण, राम चरण और विजय थलापति जैसे जैसे कई सुपरस्टार्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के खास अवसर पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं। 

यह भी पढ़ें- 41वें दिन Hanuman Ansh का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 2026 की 17 फिल्मों का किया सूपड़ा साफ; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार