विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

41वें दिन Hanuman Ansh का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 2026 की 17 फिल्मों का किया सूपड़ा साफ; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:38 AM (IST)

हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने के साथ ही 17 बड़ी फिल्मों का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ डाला है। नीचे देखें लिस्ट:

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस डे 41 कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस डे 41 कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 17 फिल्मों का किया खेल खत्म

  2. दुनियाभर में डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार

  3. विदेशों में हनुमान अंश को दर्शकों का मिल रहा है खूब प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी। स्लो शुरूआत करने वाली हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 41 दिन पूरे हो चुके हैं। शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म ने दुनियाभर में ट्रिपल सेंचुरी मार दी है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार कम नहीं हो रही है। हनुमान अंश ने अब तक किन 16 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा ओर ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कुल कितनी कमाई हुई, पढ़ें डिटेल्स।

हनुमान अंश ने 41 दिनों में की शानदार कमाई

मंगलवार तक 291 करोड़ के आसपास का कलेक्शन करने वाली विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश के बुधवार का कलेक्शन भी शानदार रहा है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश ने दुनियाभर में कुल 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने सिंगल डे पर कुल 9 करोड़ का कलेक्शन किया है।

भारतीय ऑडियंस के साथ-साथ नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड यह फिल्म विदेश में बैठी ऑडियंस को भी काफी पसंद आ रही है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित सभी देशों को मिलाकर हनुमान अंश ने ओवरसीज मार्केट में कुल 20.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह मूवी विदेशों में 11 सितंबर को रिलीज की गई थी।

Hanuman ansh

कमाई के मामले में 16 फिल्मों का काम तमाम

प्रॉफिट के मामले में तो हनुमान अंश इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। 2 करोड़ वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई से 7 हजार परसेंट मुनाफा कमाया और धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, अब फिल्म ने 237.13 कमाई के साथ साल 2026 की 16 फिल्मों की बैंड बजाई है। कौन सी हैं वह 16 फिल्में नीचे देखें लिस्ट:

300 करोड़ की कमाई के साथ हनुमान अंश से हारी ये फिल्में

  • मिर्जापुर द मूवी- 286 करोड़

  • भूत बंगला- 287.89 करोड़

  • धमाल 4- 230.61 करोड़

  • आवारापन 2- 213.6 करोड़

  • वेलकम टू द जंगल- 193.1 करोड़

  • कॉकटेल 2- 148 करोड़

  • राजा शिवाजी- 123 करोड़

  • मैं वापस आऊंगा- 99 करोड़

  • ऐल्फा- 99 करोड़

  • हैवान- 14 करोड़

  • बंटवारा 1947 - 54 करोड़

  • है जवानी तो इश्क होना है- 75 करोड़

  • पति पत्नी और वो- 51 करोड़

  • चांद मेरा दिल- 38 करोड़

  • ओ रोमियो- 73 करोड़

  • द केरल स्टोरी 2 -52 करोड़

  • मर्दानी 3- 52 करोड़

आपको बता दें कि भारतीय और विदेशी ऑडियंस से हनुमान अंश को बेहतरीन रिस्पांस मिलने के बाद मेकर्स अब इसे साउथ ऑडियंस के लिए भी डब कर रहे हैं। यह फिल्म 18 सितंबर को तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 41वें दिन बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Hanuman Ansh, नीम करोली बाबा ने दिखाया चमत्कार, बदल गया कमाई का समीकरण

यह भी पढ़ें- 'हनुमान' से 'राम' तक... धर्म के पथ पर चला सिनेमा, फिल्म इंडस्ट्री में फिर लौटा 'पौराणिक युग'