41वें दिन बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Hanuman Ansh, नीम करोली बाबा ने दिखाया चमत्कार, बदल गया कमाई का समीकरण
फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 41 दिन पूरे कर लिए हैं और दुनियाभर में भी अपनी कमाई के ...और पढ़ें
-1789571129954_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म पर नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की ऐसी कृपा हुई कि ये रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। क्या वीकेंड और क्या वीकडे फिल्म ने कम बजट और कमाई के मामले में इतिहास ही रच दिया है।
फिल्म ने शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने लीड रोल निभाया है और इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज 41 दिन पूरे हो चुके हैं और इसकी कमाई है की रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।
कितना रहा 41वें दिन का कलेक्शन?
पहले सप्ताह फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे सप्ताह ये कमाई सिर्फ 40 लाख पर आकर ही थम गई। तीसरे सप्ताह ऐसा चमत्कार हुआ कि फिल्म का कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये हो गया।
-1789571517363.webp)
चौथे सप्ताह फिल्म का कलेक्शन 61 करोड़ रुपये हुआ और पांचवे दिन कमाई 90.25 करोड़ रुपये पहुंची। वहीं अब 41वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 4.08 करोड़ रुपये हो गया।
दुनियाभर में दिखा फिल्म का दबदबा
इस तरह भारत में इसकी कुल कमाई 235.21 करोड़ रुपये हो गई है। हनुमान अंश का ग्रॉस कलेक्शन 277.72 करोड़ रुपये हो गया है। अगर कमाई की यही स्पीड जारी रहती है तो इस हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच जाएगा। बता दें कि हनुमान अंश को सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था। शुरुआत में इसने बहुत कम कमाई और लगभग थिएटर्स से उतरने ही वाली थी।
मौजूदा समय में मूवी यश की टॉक्सिक, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान और पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की मिर्जापुर को कड़ी टक्कर दे रही है।
यह भी पढ़ें- 40वें दिन Hanuman Ansh की आंधी में उड़ गईं 4 ब्लॉकबस्टर, कमाई में इन फिल्मों का किया पत्ता साफ
यह भी पढ़ें- हनुमान अंश की आंधी के बीच Mirzapur The Movie का जबरदस्त 'भौकाल', मंगलवार को दुनियाभर में जमकर हुई धनवर्षा
