'हनुमान' से 'राम' तक... धर्म के पथ पर चला सिनेमा, फिल्म इंडस्ट्री में फिर लौटा 'पौराणिक युग'
सिनेमा में अब सिर्फ मास एंटरटेनर नहीं, बल्कि पौराणिक और महाकाव्य पर आधारित कहानियों का दौर चल रहा है। आगामी समय में भी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

पौराणिक और महाकाव्य फिल्मों का बढ़ता चलन
HighLights
सिनेमा में पौराणिक और महाकाव्य आधारित कहानियों का बढ़ता चलन
'हनुमान अंश', 'कांतारा' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई
आगामी दिनों में पौराणिक और महाकाव्य कहानियां पर्दे पर आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के बदलते दौर में अब कहानियां भी बदल रही हैं। जेन-जी के जमाने में आज कहानियां सिर्फ मास एंटरटेनर फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। अब वो कहानियां पर्दे पर उतर रही हैं, जिनसे आम आदमी का नाता है।
ऐतिहासिक कहानियों से लेकर धार्मिक कहानियों का ताना-बाना इस वक्त सिनेमा में बुना जा रहा है, तभी तो हनुमान अंश (Hanuman Ansh) से लेकर रामायण (Ramayana) जैसे महाकाव्य पर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी फिल्में बन रही हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने नई पहचान बनाई।
महाकाव्य और इतिहास पर बन रहीं फिल्में
दरअसल भारतीय सिनेमा में इस वक्त पौराणिक कहानियों का दौर चल रहा है। ऐसा नहीं है कि सिनेमा में इस वक्त कमर्शियल फिल्में नहीं आ रही हैं।
कमर्शियल फिल्में आ भी रही हैं और चल भी रही हैं, लेकिन अगर ज्यादातर फिल्मों को देखा जाए तो कुछ ऐसी फिल्में आ रही हैं जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और यह फिल्मे दरअसल पौराणिक कथाओं और महाकाव्यों पर आधारित हैं। इस फेहरिस्त में कई फिल्में शुमार हैं...
हनुमान अंश (Hanuman Ansh)
हाल ही में रिलीज हुई हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर बड़ा सरप्राइज बनकर सामने आई है। महज 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 280 करोड़ से ज्यादा का करोबार कर लिया है। फिल्म बाबा नीम करोली (Baba Neem Karoli) पर आधारित है और अब भी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा प्यार मिल रहा है।

कांतारा (Kantara)
स्थानीय लोककथाओं, दैवीय आत्माओं (दैवाराधने) और प्रकृति से जुड़ी मूल परंपराओं पर आधारित फिल्म कांतारा साल 2022 की सुपरहिट फिल्म रही। 2025 में आई कांतारा चैप्टर 1 भी सफल रही थी। इस फिल्म ने 850 करोड़ के पार कारोबार किया था।
हनु-मैन (Hanu-Man)
हिंदू पौराणिक कथाओं के साथ मिलाकर बनाई गई सुपरहीरो फिल्म हनु-मैन भी बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट रही थी। तेजा सज्जा स्टारर तेलुगु फिल्म हनु-मैन ने दुनियाभर में 300 करोड़ के पार कमाया था, जबकि बजट करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास ही था।
ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)
प्राचीन अस्त्रों और हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित फिल्म ब्रह्मास्त्र ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर बिग बजट की इस फिल्म ने 430 करोड़ के करीब कारोबार किया था।

आदिपुरुष (Adipurush)
मोस्ट हाइप्ड फिल्म आदिपुरुष रामायण से प्रेरित फिल्म थी जिसे मॉडर्न तरीके से पेश किया गया था। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म को लेकर चर्चा भले ही बहुत ज्यादा थी लेकिन फिल्म ने असफलता के साथ-साथ आलोचना भी झेली।
कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)
नाग अश्विन निर्देशित कल्कि 2898 एडी भविष्य की टेक्नोलॉजी और हिंदू पौराणिक कथाओं का मेल है। फिल्म को दुनियाभर में इतना पसंद किया गया कि इसने 1000 करोड़ के पार वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया था।
आगामी पौराणिक फिल्में
रामायण (Ramayana)
नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण के बारे में हर कोई बात कर रहा है। फिल्म दिवाली पर रिलीज होने जा रही है और फिल्म को लेकर अभी से ही लोगों में उत्साह है। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ बताया जा रहा है।

हनुमान अंश 2 (Hanuman Ansh 2)
हनुमान अंश की सफलता के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी इसका दूसरा पार्ट भी लेकर आ रहे हैं। दूसरे पार्ट में नीम करोली बाबा की आगे की जिंदगी के बारे में दिखाया जाएगा। अभी फिल्म की रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।
ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2)
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी पार्ट 2 आने वाला है। फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है कि इस बार दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई है और ना ही रिलीज डेट सामने आई है।
जय हनुमान (Jai Hanuman)
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ए मॉडर्न सिनेमैटिक यूनिवर्स को आगे बढ़ाती है और इसमें ऋषभ शेट्टी हनुमान की भूमिका में हैं। यह फिल्म उस पवित्र वचन पर आधारित है जो भगवान हनुमान ने हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान राम को दिया था। यह अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

महावतार (Mahavatar)
यह एक्शन-ड्रामा फिल्म विष्णु के छठे अवतार परशुराम पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।
वाराणसी (Varanasi)
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी यूं तो एक साई-फाई फिल्म है, लेकिन इसका कनेक्शन महाकाव्य से भी है। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
इसके अलावा कल्कि पार्ट 2, रामायण पार्ट 2 जैसी फिल्में भी बन रही हैं। वहीं, चर्चा है कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा फिल्म पौराणिक फिल्म महाभारत बना रहे हैं, जिसमें सलमान खान कर्ण की भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- पहला 'खलनायक' जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के 'गब्बर' से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन?
यह भी पढ़ें- कौन है भरत-शत्रुघ्न, किसने किया उर्मिला का रोल? Ramayana के नए गाने से इन किरदारों का खुलासा; दिखी पहली झलक
