रणबीर कपूर की Ramayana से टकराएगी Mookuthi Amman 2, रोंगटे खड़े कर देगा नयनतारा का महाकाली अवतार
नयनतारा की फिल्म 'मूकूथी अम्मन 2' की रिलीज होगी डेट तय हो गई है। यह फिल्म दिवाली 2026 पर रणबीर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नयनतारा (Nayanthara) की अपकमिंग फिल्म मूकूथी अम्मन 2 (Mookuthi Amman 2) की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार, 14 सितंबर, 2026 को सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया टीजर जारी किया।
टीजर के साथ ही फिल्म निर्माताओं ने इस माइथोलॉजिकल फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म दिवाली 2026 पर नितेश तिवारी की भव्य कृति रामायण को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
क्या है फिल्म की रिलीज डेट?
वेल्स फिल्म इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टीजर शेयर करते हुए लिखा,'प्रस्तुत है राइज ऑफ महाशक्ति का टीजर तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में। 6 नवंबर, 2026 को रिलीज हो रही है। एक शानदार मेगा डिवाइन एंटरटेनर। मूकूथी अम्मान 2 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 6 नवंबर को रिलीज होगी।'
क्या होगी मूकूथी अम्मान 2 की कहानी?
राइज ऑफ महाशक्ति टीजर की शुरुआत एक घुड़सवार के झरने से घिरी गुफा में प्रवेश करने से होती है, जो अपनी रानी को चेतावनी देने आया है। वह कहता है,'दुश्मन सैनिक यहां आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि बच्चा यहां है।'

कहानी फिर वर्तमान समय में प्रवेश करती है, जहां अभिनेत्री ऊर्वशी देवी की पूजा करती हैं। टीजर से संकेत मिलता है कि कहानी दो अलग-अलग समय अवधियों में घटित होगी। गौरतलब है कि मूकूथी अम्मान 2, मूकूथी अम्मान का सीक्वल है, जो 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी।
