वेटरन एक्टर Anant Nag को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
-1789564483762_m.webp)
एक्टर अनंत नाग (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अनंत नाग को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर को मिलेगा खास सम्मान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 के विजेता का एलान कर दिया गया है। जो साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर अनंत नाग को मिलेगा।
मूलरूप से कन्नड़ सिनेमा में दशकों से अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले अनंत नाग के लिए एक एक्टर के तौर पर ये बड़ी उपलब्धि है। अनंत नाग को इस साल दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
अनंत नाग को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024
बुधवार देर शाम भारत के सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय की तरफ से ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किए जाने का आधिकारिक एलान किया है। ट्वीट में अनंत की तस्वीर को शामिल किया गया है और बताया है कि सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उनके इस विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। ट्वीट में लिखा है-
यह भी पढ़ें- कब और कहां आयोजित होंगे 72nd National Film Awards? दिल्ली नहीं इस खास जगह पर विजेता होंगे सम्मानित

सिनेमा के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए जीवन भर की उपलब्धियों का सम्मान। भारत सरकार ने भारतीय सिनेमा में अनंत नाग के शानदार योगदान और उनकी ऐसी शानदार यात्रा के लिए प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार 2024 की घोषणा की है, जिसने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।
Congratulations to the legendary Anant Nag Ji on being conferred the Dadasaheb Phalke Award.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2026
For several decades, his effortless performances, remarkable versatility and brilliance have left a very strong mark on Indian cinema, particularly Kannada cinema. In whichever role he…
इसके अलावा मंत्रालय की तरफ ले ये जानकारी भी दी गई है कि 22 सितंबर 2026 को केवड़िया, गुजरात में अनंत को ये सम्मान दिया जाएगा। इतना ही नहीं उसी दिन 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को भी आयोजित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने दी बधाई
अनंग नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा है- सिनेमा के महान कलाकार अनंत नाग जी को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर बधाई। कई दशकों से उनकी आसान परफॉर्मेंस, जबरदस्त वर्सेटिलिटी और शानदार काम ने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर बहुत गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने जो भी रोल किया है, उसमें उन्होंने बहुत गहरी और असली पहचान दी है। यह सच में एक जाने-माने कलाकार के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।
