विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेशनल अवॉर्ड जीतने पर मिली आलोचना को लेकर पहली बार Dhanush ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'फिल्म कैसी बनी इससे फर्क...'

Published: Mon, 27 Jul 2026 09:10 AM (IST)

धनुष (Dhanush) ने हाल ही में अपनी फिल्म रायन (Raayan) के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर मिली आलोचना को लेकर बात की है।

नेशनल अवॉर्ड जीत के लिए मिली आलोचना पर बोले धनुष। फोटो क्रेडिट- एक्स

नेशनल अवॉर्ड जीत के लिए मिली आलोचना पर बोले धनुष। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में नेशनल अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट का ऐलान किया गया। बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड 2024 में रिलीज हुई धनुष की एक्शन थ्रिलर रायन (Raayan) को मिला।

रायन के बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सोशल मीडिया पर एक डिबेट शुरू हो गई। कुछ नेटिजंस का कहना था कि रायन की तुलना में विजय सेतुपति-अनुराग कश्यप की फिल्म महाराजा और कार्ति स्टारर मेइयाजगन (Meiyazhagan) ज्यादा डिजर्विंग थीं।

आलोचना पर धनुष का रिएक्शन

अब धनुष ने नेशनल अवॉर्ड की जीत पर मिली आलोचना को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक इवेंट में इस बारे मे ंकहा, "मुझे रायन के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। उस साल यकीनन इससे बेहतर फिल्में भी थीं। उन फिल्मों के फैन्स ने अपना प्यार जाहिर किया और मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं।" 

कई बार नेशनल अवॉर्ड से चूके धनुष

धनुष ने कहा कि वह भी कई फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के हकदार थे, लेकिन उन्हें नहीं मिला। बकौल एक्टर, "अधु ओरु कना कालम तो बहुत पहले रिलीज हुई थी। लोगों ने कहा था कि मुझे इसके लिए जरूर अवॉर्ड मिलेगा। मैं इतना छोटा था कि मुझे भी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर पुधुपेट्टई है। आप सबने मुझसे कहा था कि मैं फिर जीतूंगा, लेकिन मैं नहीं जीता।"

 

लोगों से की ये गुजारिश

धनुष ने आगे कहा, "कुछ चीजें अपने आप ही सही जगह पर आ जाती हैं, चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें। मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ। मुझे मौका मिला। फिल्म कैसी बनी, इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैंने जो कोशिश की, वह सच्ची थी। एक तमिलियन के तौर पर मुझे दो और नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। इसे इग्नोर न करें, इसका जश्न मनाएं।"

यह भी पढ़ें- फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता धनुष अपनी फ‍िल्‍म के प्रचार के स‍िलस‍िले में काशी पहुंचे

यह भी पढ़ें- Abdul Kalam Biopic आदिपुरुष के डायरेक्टर के हाथों में ए.पी.जे अब्दुल कलाम की बायोपिक की कमान, ये एक्टर फाइनल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।