Raayan को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर धनुष ने जाहिर की खुशी, बोले- 'ये मेरे साथ हमेशा...'
धनुष की फिल्म 'रायन' को तमिल कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है, जबकि उन्हें 'कैप्टन मिलर' के लिए स्पेशल ...और पढ़ें
-1784459049838_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धनुष (Dhanush) की डायरेक्टोरियल फिल्म रायन (Raayan) को तमिल फिल्म कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) मिला है। कैप्टन मिलर में उनकी पर्फॉर्मेंस को भी स्पेशल मेंशन मिला।
धनुष ने शेयर किया भावुक नोट
इस वजह से एक्टर के घर में दोहरा जश्न का माहौल है। 'रायन' फिल्म ने उन्हें डायरेक्टर के तौर पर अपना पहला नेशनल अवॉर्ड दिलाया है। शनिवार को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों की घोषणा के बाद, धनुष ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने 'रायन' और 'कैप्टन मिलर' दोनों फिल्मों को पहचान दिलाने के लिए जूरी और सिलेक्शन कमिटी का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने उन सभी लोगों का भी आभार जताया जिन्होंने इन दोनों फिल्मों पर भरोसा किया। उनकी टीम और मीडिया से लेकर उन फैंस तक जिन्होंने सालों से उनका साथ दिया है।
धनुष ने रयान को बताया अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस
एक्टर ने लिखा,'मैं सचमुच बहुत विनम्र और अभिभूत महसूस कर रहा हूं।' धनुष ने बताया कि 'कैप्टन मिलर' के लिए मिला 'स्पेशल मेंशन' उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत मायने रखता है। इसे अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक बताते हुए उन्होंने कहा,'कैप्टन मिलर के लिए मिली यह पहचान मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि मैं हमेशा से इसे अब तक की अपनी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस मानता रहा हूं।'
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'एक ऐसी परफॉर्मेंस के लिए 'स्पेशल मेंशन' मिलना जो मेरे दिल के इतने करीब है, इस सम्मान को और भी खास बना देता है।'
'रायन' किस बारे में है?
साल 2024 में रिलीज हुई 'रायन' तमिल भाषा की एक नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे धनुष ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें वो मुख्य भूमिका में भी नजर आए। यह फिल्म उनके करियर के दो बड़े पड़ावों को दर्शाती है लीड एक्टर के तौर पर उनकी 50वीं फिल्म और डायरेक्टर के तौर पर उनकी दूसरी फिल्म। हालांकि इसमें जबरदस्त एक्शन और बेरहम हिंसा है, लेकिन असल में 'रायन' परिवार, त्याग और बदले की भावना पर आधारित एक इमोशनल कहानी है।
