विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जेह का 80s लुक...' Karisma Kapoor ने करीना को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, फैंस हुए कन्फ्यूज

Published: Mon, 21 Sep 2026 05:10 PM (IST)

करीना कपूर खान के 46वें जन्मदिन पर बहन करिश्मा कपूर ने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में विश किया।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) खान 21 सितंबर को 46 साल की हो गई हैं। सिनेमा और इंडस्ट्री से उनके गई दोस्त और फैंस ने उन्हें बधाई भेजी है।

इस खास मौके पर उनकी बड़ी बहन लोलो यानी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भी उनकी एक बचपन की तस्वीर शेयर कर करीना कपूर को बधाई दी और पुराने दिनों को याद किया।

करिश्मा कपूर ने लिखा प्यारा मैसेज

करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बहनों की बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने करीना के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा,'सबसे प्यारी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा एक दूसरे के साथ रहते हैं, ट्विनिंग करते हैं और हमेशा जीतते हैं। तुम्हें बहुत प्यार।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


हालांकि यह पोस्ट उनके घनिष्ठ रिश्ते का जश्न मनाने के लिए थी, लेकिन बचपन की इस तस्वीर ने फैंस का ध्यान एक और कारण से आकर्षित किया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना के बचपन की तस्वीर को उनके छोटे बेटे जेह से बेहद मिलती-जुलती बताया।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने कमेंट किया, 'ओह माय गॉड, करीना बिल्कुल जेह जैसी दिखती हैं।'दूसरे ने लिखा, 'बिल्कुल जेह।' तीसरे फैन ने कहा, 'बिल्कुल जेह जैसी, करीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

कमेंट्स में तुलना का सिलसिला जारी रहा, एक यूजर ने लिखा,'लोलो टिम जैसी दिखती हैं और बेबो जेह जैसी दिखती है।' एक अन्य फैन ने उसे 'बेबो की कार्बन कॉपी' कहा, जबकि किसी और ने मजाक में कहा,'ऐसा लग रहा है तैमूर और जेह का 80 के दशक का लुक।'

बता दें कि जहांगीर अली खान, जिन्हें प्यार से जेह के नाम से जाना जाता है का जन्म 21 फरवरी, 2021 को हुआ था। वह सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। सैफ और करीना ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें- पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Daayra की कमाई उड़ा देगी होश, करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

यह भी पढ़ें- 43वें दिन 'वाइब'-'दायरा' पर भारी पड़ गई Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई