43वें दिन 'वाइब'-'दायरा' पर भारी पड़ गई Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई
नीम करोली बाबा पर बेस्ड फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू की वाइब के ओपनिंग कलेक्शन पर बड़ा असर डाला है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
दायरा-वाइब से ज्यादा हनुमान अंश का कलेक्शन
250 करोड़ के पार पहुंचा फिल्म का कारोबार
हनुमान अंश ने सातवें हफ्ते की शुरुआत भी करोड़ों से की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉक्सिक और मिर्जापुर द मूवी के बाद अब हनुमान अंश (Hanuman Ansh) लेटेस्ट रिलीज फिल्मों वाइब (Vibe) और दायरा (Daayra) पर भी भारी पड़ गई।
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की कमाई सातवें हफ्ते भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म के आगे बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में फीकीं पड़ गईं।
हनुमान अंश को पछाड़ नहीं पाईं दायरा-वाइब
माना जा रहा था कि करीना कपूर खान की फिल्म दायरा और कुणाल खेमू-प्रीति जिंटा की फिल्म वाइब के आने के बाद शायद हनुमान अंश के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जाए। मगर इन दोनों फिल्मों से ज्यादा सातवें शुक्रवार को अकेले हनुमान अंश कमा ले गई।

हनुमान अंश का कलेक्शन
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, सातवें हफ्ते के पहले दिन यानी 43वें दिन हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई का सही आंकड़ा और बढ़ सकता है।
दायरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरी ओर 18 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई करीना कपूर की दायरा दो भाषाओं हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई। इसके बावजूद फिल्म पहले दिन 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म का शुरुआती कलेक्शन सिर्फ 72 लाख रुपये रहा जिसमें से फिल्म का हिंदी बेल्ट में कलेक्शन 69 लाख रुपये है।

वाइब का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दायरा के साथ सिनेमाघरों में आई कॉमेडी फिल्म वाइब की कमाई करीना की फिल्म से ज्यादा हुई है, लेकिन यह हनुमान अंश को टक्कर नहीं दे पाई। वाइब ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
कितना हुआ हनुमान अंश का टोटल कलेक्शन?
हनुमान अंश ने 43वें दिन भी लेटेस्ट रिलीज फिल्मों दायरा और वाइब को पस्त कर दिया। 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी नीम करोली बाबा यानी नीब करौरी बाबा पर बेस्ड फिल्म हनुमान अंश ने नेट इंडियन कलेक्शन 250 करोड़ के पार कर लिया है, जबकि 292 करोड़ के करीब है।
