विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Daayraa X Review: करीना कपूर की दायरा देखने सुबह-सुबह पहुंचीं महिलाएं, पुलिस ऑफिसर बन जीत पाईं दर्शकों का दिल?

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:15 PM (IST)

करीना कपूर खान की फिल्म दायरा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहली बार पुलिस ऑफिसर बनकर पर्दे पर आई ...और पढ़ें

दायरा पर दर्शकों का फैसला/ फोटो- इंस्टाग्राम

दायरा पर दर्शकों का फैसला/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दर्शकों ने करीना कपूर खान की फिल्म दायरा पर सुनाया फैसला

  2. फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने थिएटर्स में पहुंचीं महिलाएं

  3. पुलिस ऑफिसर के रूप में क्या कमाल दिखा पाईं करीना?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म दायरा आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इंवेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म में एक्ट्रेस ने पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा की, जिसमें उनके अपोजिट साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन दिखाई दिए। दायरा को समीक्षकों से तो मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन क्या यह फिल्म दर्शकों के दिलों में उतर पाई या नहीं इसका भी फैसला हो गया है।

दर्शकों ने करीना की दायरा का किया रिव्यू

दर्शकों ने करीना कपूर को अधिकतर बबली और ग्लैमर अंदाज में देखा है, लेकिन यह पहली बार है जब वह किसी फिल्म में पुलिस ऑफिसर बनी हैं। उनकी इस फिल्म को ऑडियंस से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। कोई दायरा की तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा है, तो वहीं कुछ लोगों को फिल्म का क्लाइमेक्स फीका लगा।

Screenshot 2026-09-18 170708

एक यूजर ने लिखा, "मैनें करीना कपूर की दायरा देखी और थिएटर में फ्राइडे को 80 परसेंट महिलाएँ थी, जो मैं सच में उम्मीद नहीं कर रही थी। मुझे फिल्म पसंद आई।"

Screenshot 2026-09-18 170746

दूसरे यूजर ने लिखा, "दायरा जितनी मैंने सोची थी उतनी दमदार नहीं है, लेकिन कुछ सीन्स ने मुझे डरा भी दिया और असहज भी कर दिया। तो मैं मानता हूं कि मेकर्स ने अपना काम बढ़िया तरीके से किया है।"

Screenshot 2026-09-18 170819

दर्शकों को पसंद आया करीना-पृथ्वीराज का काम

एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैंने अभी दायरा देखी और यह बहुत ही अच्छी फिल्म है। कहानी में जो चीज मुझे सबसे अच्छी लगी वह ये था कि फिल्म में न्याय के तरीकों के दोनों नजरिए दिखाए गए हैं। एक तरफ पृथ्वीराज सुकुमारन का कैरेक्टर ये सोचता है कि शायद सिस्टम लोगों को समय पर न्याय न दिला सके। तो वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर न्याय, प्रोसीजर और सिस्टम में यकीन करती हैं।"

Screenshot 2026-09-18 170933

एक और यूजर ने लिखा, "ये फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको खुद से जोड़े रखेगी। मेघना गुलजार के रियलिस्टिक ट्रीटमेंट ने फिल्म को और भी बेहतरीन बना दिया है। करीना और पृथ्वीराज ने फिल्म मे पावरपैक परफॉर्मेंस दी है।" ओवरऑल अधिकतर दर्शकों से फैंस को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। उम्मीद है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 से 7 करोड़ की ओपनिंग मिल जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Daayra Review: गंभीर मुद्दा लेकिन कहानी पर चली तलवार, 'राजी' नहीं कर पाती है करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा'

यह भी पढ़ें- '4 डायलॉग बोलने से कोई पुलिसवाला...', दायरा की डायरेक्टर Meghna Gulzar का बॉलीवुड के 'ढोंग' पर तीखा हमला!