विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'परिवार से अलग हूं,' कपूर खानदान को लेकर Kareena Kapoor की दो टूक, 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च पर खोला राज

Published: Tue, 01 Sep 2026 10:14 AM (IST)

मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपकमिंग फिल्म दायरा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कई पहलुओं पर चर्चा की है।

करीना कपूर खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

करीना कपूर खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. दायरा में नजर आएंगी करीना कपूर

  2. फैमिली पर खुलकर बोलीं बेबो

  3. इस दिन रिलीज होगी फिल्म दायरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार करीना कपूर खान आने वाले समय में फिल्म दायरा में नजर आएंगी। दायरा के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना ने कई अहम पहलुओं पर चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने कपूर खानदान से अलग हैं। साथ ही उन्होंने दायरा में अपने किरदार को लेकर भी राज खोला है।

दायरा के कैरेक्टर पर बोलीं करीना

फिल्म "तलाश" के बाद अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म "दायरा" में एक बार फिर पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। मुंबई में सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान करीना ने कहा- तलाश में उनका किरदार भूत का था, जबकि दायरा में वह एक संवेदनशील और आकर्षक पुलिस अधिकारी बनी हैं।

यह भी पढ़ें- करीना कपूर की Daayra का दमदार ट्रेलर रिलीज, कानून और न्याय की लड़ाई में पृथ्वीराज से होगा आमना-सामना

kareena 2

उन्होंने कहा यह पारंपरिक बुच काप (ऐसी महिला पुलिस अधिकारी, जिसे मर्दाना, सख्त या रफ-टफ व्यक्तित्व वाला समझा जाता है) जैसा किरदार नहीं है। हमने इसमें स्त्रीत्व बनाए रखने की कोशिश की है। पुलिस अधिकारी होने का मतलब यह नहीं कि महिला को स्त्रीत्व छोड़ना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि मां बनने के बाद उन्हें लगता है कि वह एक बेहतर कलाकार बन गई हैं।

एक्टिंग का दायरा नहीं

फिल्म के दौरान दायरा तोड़ने के सवाल पर करीना ने कहा- हर कलाकार अपनी हर फिल्म में टैलेंट का जो दायरा है उसे तोड़ने की कोशिश करता है। मैंने हमेशा कहा है कि एक्टिंग मेरे रगो में दौड़ रहा है। मैं कपूर परिवार से हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं परिवार से अलग हूं। क्योंकि परिवार के बाकी लोग निर्देशन-निर्माण करते हैं, लेकिन मुझे अभिनय का जुनून है।

kareena kapoor

जवाब देने से बचीं

करीना सवाल जवाब के क्रम जब बीच में कुछ लोग बात करने लगे तो मेघना गुलजार ने उन्हें टोका। इस पर अभिनेता पृथ्वीराज ने कहा कि आपको अहसास हुआ कि सेट का माहौल कैसा होता होगा? यह सुनकर वह शरमा गई। वहीं इस मौके पर जब करीना से अभिनेत्रियों के पहनावे से लेकर स्क्रीन पर उनके चित्रण को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सवाल पूछा गया, तो जवाब देने से बचती दिखीं।

kareena

कब रिलीज होगी दायरा

दायरा से जुड़ने की कहानी बताते हुए पृथ्वीराज ने कहा कि जब मेघना ने उनसे फिल्म के लिए संपर्क किया, तब वह राजामौली की वाराणसी संग मलयालम फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे। लेकिन मेघना ने जब फिल्म का बेहतरीन नैरेशन दिया तो वह मना नहीं कर सके। बात की जाए करीना कपूर और पृथ्वीराज स्टारर दायरा की रिलीज डेट के बारे में तो सच्ची घटना से प्रेरित ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

यह भी पढ़ें- Daayra के नए पोस्टर में करीना कपूर के इंटेंस लुक ने उड़ाए होश, मेघना गुलजार की क्राइम ड्रामा कब होगी रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।