विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh का दुनियाभर में बजा डंका, 42वें दिन डिवोशनल ड्रामा ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों

Published: Fri, 18 Sep 2026 08:58 AM (IST)

Hanuman Ansh घेरलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ग्लोबली भी शानदार कलेक्शन कर रही है। यहां देखें फिल्म का 42वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन-

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 42

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 42

HighLights

  1. हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 42

  2. दुनियाभर में हनुमान अंश ने किया शानदार कलेक्शन

  3. ग्लोबल कलेक्शन में हनुमान अंश ने छापे करोड़ों

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हनुमान अंश घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने थिएटर्स में 42 दिन पूरे कर लिये हैं, आइए जानते हैं फिल्म ने 6वें गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए?

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 42

सैकनिल्क के मुताबिक, मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ खाता खोला था। दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं हुई लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़ी।

यह भी पढ़ें- 41वें दिन Hanuman Ansh का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 2026 की 17 फिल्मों का किया सूपड़ा साफ; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार

तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म ने डबल डिजीट में करोड़ों की कमाई की। 42वें दिन की बात करें तो फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये हो गया है।

ansh (3)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 42 दिनों में ग्लोबल कलेक्शन में 309.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें 21.75 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है। वहीं गुरुवार को 1.50 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन हुआ है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 42- 6.25 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 243.38 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 309.15 करोड़ रुपये

ansh

हनुमान अंश के बारे में

हनुमान अंश (Hanuman Ansh) एक बायोग्राफिकल ड्रामा है जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे 'स्वयंभू मीडिया नेटवर्क' के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म नीम करोली बाबा की जिंदगी की आधारित उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनी है।

इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल, पूर्णिमा तिवारी, नेहा परांजपे और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और भारत के साथ-साथ ओवरसीज कलेक्शन में भी करोड़ों की कमाई कर रही है। फिल्म के साथ थिएटर्स में 'मिर्जापुर: द मूवी' चल रही है। 

यह भी पढ़ें- स्टारडम पर भारी पड़ा कंटेंट, छोटी फिल्मों ने बदली सिनेमा की किस्मत; सफलता का लिखा इतिहास