विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना की इन बातों के कायल हैं उनके हसबैंड सैफ़ अली खान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 10 Jan 2018 03:29 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2018 11:54 AM (IST)

सैफ अली खान से इसी बातचीत के दौरान जब यह पूछा गया कि करीना सैफ साथ काम कब करेंगे तो ...और पढ़ें

करीना की इन बातों के कायल हैं उनके हसबैंड सैफ़ अली खान
करीना की इन बातों के कायल हैं उनके हसबैंड सैफ़ अली खान

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सैफ़ अली खान करीना कपूर खान के दिवाने हैं। उनका मानना है कि उनकी पत्नी करीना में वे सारे गुण हैं, जो एक सफल महिला में होने चाहिए।

सैफ अली खान से जब बातचीत के दौरान करीना के बारे में पूछा गया था कि उन्होंने कहा कि करीना टाइम मैनेजमेंट में माहिर हैं। यही नहीं वह अनुशासित हैं। खासतौर से फिटनेस और टाइम मैनेजमेंट में वह माहिर हैं। यही वजह है कि करीना की फिटनेस से सैफ़ भी प्रभावित रहते हैं। यही नहीं जब भी मौक़ा मिलता है दोनों साथ में वर्क आउट भी कर लेते हैं। अपने बेटे तैमूर को लेकर भी सैफ कहते हैं कि करीना बेहतरीन मॉम हैं। खास बात यह है कि उनमें पेशेंस कमाल का है। इसलिए वह घर में अच्छी मैनेजर मानी जाती हैं। सैफ अली खान से इसी बातचीत के दौरान जब यह पूछा गया कि करीना सैफ साथ काम कब करेंगे तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि ‘कभी घर आओ जवाब देता हूं’। इससे साफ़ है कि हाल के दौरान में सैफ करीना के साथ किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। सैफ ने अपनी आने वाली फिल्म कालाकांडी के बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा कि मैं इस तरह के किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहता हूं। सैफ का कहना है कि यह एक सेंसिबल, फनी, इंगेजिंग फिल्म है। उन्होंने निर्देशक अक्षत वर्मा की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि अक्षत अलग तरह की फिल्में इंडिया में बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:सैफ़ अली खान की इस फिल्म की रिलीज़ डेट भी आ गई बाज़ार में

 

सैफ को यह फिल्म करने में इसलिए मज़ा आया क्योंकि उन्हें लगता है कि यह क्रेजी फिल्म होगी। कालाकांडी 12 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।