Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day 2025: देशभक्ति की भावना को दोगुना कर देंगे ये गाने, गणतंत्र दिवस पर जरूर सुने ये प्लेलिस्ट

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 01:56 PM (IST)

    76वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के मौके पर देशभक्ति के कुछ बेहतरीन गानों को सुना जा सकता है। खासकर अपने बच्चों को इस तरह के सॉन्ग सुनाएं ताकि उनके अंदर भी देश के प्रति प्रेम की भावना चरम पर पहुंच सके। आज आपके साथ भारतीय लोगों के कुछ पसंदीदा देशभक्ति के गानों की लिस्ट (Patriotic Songs) शेयर कर रहे हैं।

    Hero Image
    गणतंत्र दिवस के मौके पर सुने देशभक्ति के गीत (Photo Credit- Jagran)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोकतंत्र की आत्मा भारत के संविधान को कहा जाता है। वहीं, भारतीय संविधान का जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को माना जाता है। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में देश का संविधान तैयार हुआ था। जिसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस यादगार पल को याद रखने के लिए हर साल 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न पूरा देश मनाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपब्लिक डे (Republic Day 2025) के मौके पर भारत के सभी नागरिकों के अंदर देशभक्ति का जज्बा चरम पर होता है। इस खास मौके पर कुछ गानों को जरूर सुनना (Patriotic Songs) चाहिए, जो कुछ समय के लिए आपके दिमाग में चल रहे तमाम विचारों को रोक देंगे। साथ ही, आप देश के बलिदानों और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन ढंग से समझ पाएंगे। आइए फिर जानते हैं कि इस दिन प्लेलिस्ट में कौन-कौन से गानों को जरूर शामिल करना चाहिए।

    ऐ मेरे वतन के लोगों

    भारत के सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति गानों की लिस्ट में 'ऐ मेरे वतन के लोगों' का नाम शामिल किया जाता है। दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने इसे गाया था। बता दें कि यह सॉन्ग साल 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित है। गणतंत्र दिवस के दिन इस सॉन्ग को एक बार जरूर सुना जाना चाहिए।

    ये भी पढ़ें- 26 जनवरी पर कैसे तय होता है देश का चीफ गेस्ट? कौन लगाता है नाम पर मुहर- रोचक है जानकारी

    दिल दिया है जान भी देंगे

    देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए 'दिल दिया है जान भी देंगे' सॉन्ग को जरूर सुनना चाहिए। यह गाना साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म कर्मा का है। इस गाने को लिखने का श्रेय मशहूर संगीतकार आनंद बख्सी को जाता है। राष्ट्रभक्ति का महत्व सिखाने के लिए आप इस सॉन्ग को बच्चों को भी सुना सकते हैं। 

    संदेशे आते हैं

    गणतंत्र दिवस के दिन बॉर्डर फिल्म के गाने 'संदेशे आते हैं' को भी सुना जा सकता है। बता दें कि इस सॉन्ग को हर देशभक्ति के पर्व पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। 

    आई लव माय इंडिया

    परदेस फिल्म के गाने आई लव माय इंडिया को काफी पसंद किया गया है। शाह रुख खान की फिल्म के इस सॉन्ग को गणतंत्र दिवस के मौके पर सुनना बेहतरीन विकल्प है। यह सॉन्ग ज्यादातर भारतीयों का पसंदीदा भी है। 

    चक दे इंडिया

    अभिनेता शाह रुख खान की फिल्म का गाना 'चक दे इंडिया' देश पर गर्व महसूस करने के लिए शानदार है। देशभक्ति से जुड़े हर कार्यक्रम में इस सॉन्ग की गूंज सुनने को मिलती है। 

    ये भी पढ़ें- कर्तव्य पथ नहीं इस स्टेडियम में मना था पहला Republic Day और इसी दिन मिला था देश को पहला राष्ट्रपति