26 जनवरी पर कैसे तय होता है देश का चीफ गेस्ट? कौन लगाता है नाम पर मुहर- रोचक है जानकारी
26 जनवरी पर हर बार हमारे देश में एक इंटरनेशनल चीफ गेस्ट आते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि यह चीफ गेस्ट कैसे तय होते हैं। आखिर कौन तय करता है कि कब कौन से देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को भारत में बुलाना है। इसके साथ ही आखिर चीफ गेस्ट को चुनने के पीछे क्या मंशा होती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Republic Day 2025 हर साल हम 26 जनवरी ( Republic day) को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को शायद नहीं पता हो कि 26 जनवरी को क्या हुआ था। यह भी सवाल मन में आता होगा कि हम 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं।
आपको बताते हैं कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान को औपचारिक (Republic Day 2025) रूप से अपनाया गया था, और उस घटना को गणतंत्र दिवस क रूप में मनाया जाता है।
1947 में ब्रिटिश राज से मुक्त हो गया था, लेकिन 26 जनवरी 1950 तक भारतीय संविधान प्रभावी नहीं हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु राज्य बन गया और एक गणतंत्र के रूप में स्थापित हो गया। अब यह भी सवाल आता होगा कि 26 जनवरी पर ( 26 January Chief Guest) मुख्य अतिथि का सिलेक्शन कैसे होता है। आखिर कौन लोग हमारे मुख्य अतिथि का चुनाव करते हैं जो रिपब्लिक डे की परेड का हिस्सा बनता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे पूरी की जाती है।
26 जनवरी पर मुख्य अतिथि का इतिहास
बता दें कि साल 1950 में इस परंपरा की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को ही भारत ने अपने पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि (Guest at India's Republic Day) बनाया था। तब जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे। यह परंपरा भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक संबंंधो को जाहिर करने का एक तरीका होता है। यह हर साल तय किया जाता है कि कौन इस बार भारत का मुख्य अतिथि बनेगा।
किस आधार पर तय होता है मुख्य अतिथि?
26 जनवरी या 15 अगस्त पर (26 January Chief Guest) मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने से पहले यह देखा जाता है कि किस देश से रिश्ते और बेहतर हो सकते हैं, जिससे दोनों देशों को व्यापार, रक्षा और विज्ञान के क्षेत्रों को बढ़ाने में सहयोग मिल सके। साथ ही बाहरी देशों में रिश्ते अच्छे होने पर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है।
इसके साथ यह भी देखा जाता है कि दोनों देश अपने पुराने संबंधों को कैसे और बेहतर बना सकते हैं। इस चर्चा का हिस्सा खुद पीएम और राष्ट्रपति होते हैं। इसके बाद दोनों की सहमति के बाद मुख्य अतिथि के नाम पर मुहर लगती है। फिर मुख्य अतिथि को बकायदा इंविटेशन भेजा जाता है।
इस बार कौन होगा गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट?
इस बार भी गणतंत्र दिवस के मौके पर (President of Indonesia) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस 2025 (76th Republic Day 2025) के खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को भारत ने अपना (Chief Guest) मुख्य अतिथि बनाया है। प्रबोवो सुबियांतो राजकीय मेहमान होंगे। सन 1950 के बाद यह चौथा अवसर होगा जब इंडोनेशिया का राष्ट्रपति भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आ रहा है।
जानकारी के अनुसार वह 25 और 26 जनवरी को भारत में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत के लिए बेहद खास मौका है। सुबियांतो की यह पहली भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय की ओर से आए बयान के अनुसार भारत और इंडोनेशिया के बीच काफी पुराना रिश्ता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।