विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ खान की फिल्म Zero से जुड़ी ये पांच ख़ास बातें पढ़ लेंगे तो ज़रूर जाएंगे देखने

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 13 Dec 2018 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 11:56 AM (IST)

इस फिल्म में बऊआ सिंह नामक एक किरदार की कहानी दिखाई गयी है| कद में नाटे होते हुए भी बऊआ सिंह की पर्सनॅलिटी सब पर भारी है l

शाहरुख़ खान की फिल्म Zero से जुड़ी ये पांच ख़ास बातें पढ़ लेंगे तो ज़रूर जाएंगे देखने
शाहरुख़ खान की फिल्म Zero से जुड़ी ये पांच ख़ास बातें पढ़ लेंगे तो ज़रूर जाएंगे देखने

मुंबई l इस साल दर्शकों को एक से बढ़कर एक फिल्मों का लुफ्त उठाने का मौका मिला और कई नए चेहरों ने अपनी उम्दा अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली लेकिन सब की नज़रें लगी है इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों मे से एक शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो की ओर| आख़िर क्यूँ इसे देखने का इतनी बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है और क्यूँ यह होगी इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबास्टर फिल्म l

दिलचस्प किरदार – बऊआ सिंह

इस फिल्म में बऊआ सिंह नामक एक किरदार की कहानी दिखाई गयी है| कद में नाटे होते हुए भी बऊआ सिंह की पर्सनॅलिटी सब पर भारी है l मेरठ के रहने वाले यह बऊआ सिंह अपनी अदाकारी से आपको अपना आशिक बना लेंगे| दोस्तों के दोस्त और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले इस बऊआ से मिलने की बेसबरी होना तो जायज़ है|

दिग्गज लेखक और निर्देशक

'तनु वेड्स मनु, 'रांझणा' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लेखक हिमांशु शर्मा और निर्देशक आनंद एल. राय साथ मिलकर अपनी मास्टरपीस फिल्म Zero में बतौर लेखक और निर्देशक अपनी अहम् भूमिकाएं निभाएंगे| इनकी जोड़ी से लोगों की बहुत उम्मीदें हैं।

शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ

फिल्म 'जब तक है जान' के बाद शाहरूख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिगड़ी फिर से दर्शकों को देखने मिलेगी| जहाँ कटरीना कैफ का किरदार एक फिल्मस्टार दिखाया गया है, वहीं अनुष्का शर्मा एक सेरेब्रल पॉल्सी से पीड़ित साईंटिस्ट का रोल निभाएंगी और सबके दिलों के सरताज किंग खान इस फिल्म के दिलचस्प बऊआ सिंह का किरदार निभाएंगे| साथ ही साथ बऊआ सिंह के करीबी दोस्त और पिताजी के रोल में जाने माने उम्दा कलाकार क्रमशः मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और तिग्मांशू धुलिया दिखेंगे l 

सुपरहिट म्यूज़िक और बेहतरीन गाने

रोमांचक कहानी, दिलकश किरदार और दिग्गज कलाकारों के साथ फिल्म Zero का म्यूज़िक भी अभी से ही सब के दिलों पर छा रहा है। म्यूज़िकल माइस्ट्रो अजय - अतुल ने इस फिल्म के गीत कंपोज़ किए हैं और इरशाद कामिल के लिखे गानों पर शाहरुख़ खान और सलमान खान फिर से एकबार साथ साथ थिरकते दिखेंगे l 

कमाल धमाल ट्रेलर

दिग्गज कलाकार और उम्दा टीम के साथ बनी इस फिल्म की झलक देख हर कोई इस फिल्म का दीवाना बनता जा रहा है| कुछ दिनों पहले लॉन्च हुआ इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की पसंद की कसौटी पर खरा उतरा है लेकिन, ट्रेलर के अंत में उड़ते रॉकेट को देखकर दर्शकों के दिलों में काफी उत्सुकता और जिज्ञासा जाग उठी है| जल्द ही क्रिसमस की सौगात लिए ब्लॉकबस्टर फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को पूरे देश में रिलीज़ होगी और दर्शक बेसब्री से उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आज अगर श्रीदेवी ज़िंदा होतीं तो शाहरुख़ सबसे पहले करते ये काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।