विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranveer Singh को इस एक्टर ने 24 बार मारा था थप्पड़, सूज गए थे 'धुरंधर' के गाल; डायरेक्टर को नहीं पड़ा फर्क

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:39 PM (IST)

क्या आपको पता है कि फिल्म के सेट पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को 24 बार थप्पड़ मारा गया था। एक्टर इस घटना के बाद कांपने लगे थे। 

रणवीर सिंह को पड़े थे 24 थप्पड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह को पड़े थे 24 थप्पड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रणवीर सिंह को खाने पड़े थे 24 थप्पड़

  2. डायरेक्टर के सामने एक्टर ने मारे थे थप्पड़

  3. रणवीर सिंह के गाल में हो गई थी सूजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के 'धुरंधर' रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को सेट पर एक-दो बार नहीं बल्कि 24 बार थप्पड़ मारा गया था। सामने बैठे डायरेक्टर को जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा था कि एक्टर के साथ क्या हो रहा था। उन्हें तकलीफ हो रही थी या नहीं।

इस बात का खुलासा उस शख्स ने किया है कि जिसने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को थप्पड़ मारा था। यह एक्टर हैं रजा मुराद (Raza Murad)। एक्टर ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्हें रणवीर को 24 बार थप्पड़ मारना पड़ा था। 

क्यों रणवीर को पड़े थे 24 थप्पड़?

रजा मुराद और रणवीर सिंह ने साथ में संजय लीला भंसाली निर्देशित पद्मावत (Padmaavat) में काम किया था। फिल्म में एक सीन था जिसमें रजा को रणवीर को थप्पड़ मारना था। रजा ने एक बार मारा, दो बार मारा, तीन बार मारा... लेकिन संजय लीला भंसाली को वो शॉट पसंद नहीं आया। इस बारे में एक हालिया यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में एक्टर ने बताया-

बार-बार हो रहा था। इसके लिए 24 रीटेक लेने पड़े क्योंकि संजय को एक जोरदार थप्पड़ चाहिए था, जो उन्हें मिल नहीं पा रहा था। संजय को इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि रणवीर को कैसा लग रहा होगा। वे बस मुझसे कहते जा रहे थे, 'रजा, मारो। एक और मारो'। आखिर में रणवीर का गाल सूज गया था। रणवीर ने बताया कि वह पूरी तरह हिल गए थे और बस अपनी इच्छाशक्ति के सहारे खड़े थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस बारे में बात की थी।

रणवीर सिंह की तारीफ में क्या बोले रजा मुराद?

रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए रजा मुराद ने कहा, "वह बहुत ही फुर्तीले और विनम्र हैं। वह अपने काम पर पूरा ध्यान देते हैं। शूटिंग के दौरान वह किसी से बात नहीं करते। वह पूरी तरह से अपने किरदार में डूबे रहते हैं। बिल्कुल पिंजरे में बंद शेर की तरह रणवीर उसी तरह घूमते रहते हैं, किसी से बात नहीं करते और पूरी तरह से उसी स्थिति में रहते हैं।"

raza murad

एक्टर ने आगे कहा, "इसके अलावा जब रणवीर कोई शॉट दे रहे होते हैं, तो वह अपनी नजरों के सामने मौजूद हर व्यक्ति को वहां से हटा देते हैं। वह एक बेहद प्रतिभाशाली, ईमानदार और सहज अभिनेता हैं।"

यह भी पढ़ें- 'जो देशद्रोही हैं उन्हें...', Imran Khan पर भड़के 'महाभारत' के 'युधिष्ठिर', इस एक्ट्रेस ने बुलाया 'बेरोजगार'

यह भी पढ़ें- 'बड़े स्टार्स पर चिल्लाते हुए...', रणवीर-दीपिका को भी Sanjay Leela Bhansali ने नहीं बख्शा! रजा मुराद का खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।