'बड़े स्टार्स पर चिल्लाते हुए...', रणवीर-दीपिका को भी Sanjay Leela Bhansali ने नहीं बख्शा! रजा मुराद का खुलासा
अभिनेता रजा मुराद ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के सितारों पर चिल्लाने की खबरों पर रिएक्शन दिया है।

संजय लीला भंसाली के गुस्से पर बोले रजा मुराद। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
संजय लीला भंसाली सितारों पर भी करते हैं गुस्सा
सेट पर भंसाली के बिहेवियर पर बोले रजा मुराद
राज कपूर संग भी काम का एक्सपीरियंस किया शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजा मुराद पिछले 6 दशकों से सिनेमा में काम कर रहे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के दो दिग्गज फिल्म डायरेक्टर्स राज कपूर और संजय लीला भंसाली के साथ भी काम किया है।
एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने संजय लीला भंसाली के शॉर्ट टैंपर्ड बिहेवियर पर बात की है। उनका कहना है कि उन्होंने भंसाली को सितारों पर भी चिल्लाते हुए देखा है।
पर्सनल नहीं होता है भंसाली का गुस्सा
रजा मुराद ने संजय लीला भंसाली के साथ पद्मावत और बाजीराव मस्तानी समेत कई फिल्मों में काम किया है। विक्की लालवानी के साथ बातचीत में रजा ने भंसाली को परफेक्शनिस्ट बताते हुए उनके सेट पर नाराज होने की खबरों पर बात की। रजा ने कहा-
गुस्से की बात करें तो जब आप लगातार यह नहीं समझ पाते कि वे क्या कहना चाह रहे हैं, तब उन्हें गुस्सा आता है। ऐसा नहीं है कि वे शुरू से ही गुस्से में रहते हैं। और हां हर इंसान का अपना स्वभाव होता है और वह गुस्सा पर्सनल नहीं होता। वह काम से जुड़ा होता है क्योंकि काम ठीक से नहीं हो रहा होता। इसलिए अगर उन्हें गुस्सा आता है तो ठीक है।

सितारों पर चिल्ला देते हैं भंसाली
रजा मुराद ने यह भी कहा कि संजय लीला भंसाली सिर्फ अपने असिस्टेंट्स पर ही गुस्सा नहीं करते हैं, बल्कि वह सितारों पर भी चिल्ला देते हैं। उनके गुस्से से रणवीर सिंह (Ranveer Singh), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी बच नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा-
और ऐसा भी नहीं है कि वे सिर्फ अपने असिस्टेंट्स पर ही गुस्सा करते हैं। मैंने उन्हें बड़े स्टार्स पर भी चिल्लाते हुए देखा है।
बेटे के खिलाफ जाकर रजा को किया था कास्ट
रजा ने स्वीकार किया कि उन्होंने भंसाली को रणवीर-दीपिका और प्रियंका पर भी चिल्लाते हुए देखा है। उन्होंने राज कपूर को भी परफेक्शनिस्ट बताया है। उन्होंने कहा कि राज कपूर ने उन्हें एक फिल्म में कास्ट किया था। हालांकि, उनकी कास्टिंग से उनके बच्चे खुश नहीं थे, लेकिन उन्होंने बेटों की मर्जी के बिना रजा को फिल्म में मौका दिया था।
