विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरहोस्टेस पर आया दिल, रामानंद सागर के साथ किया 'कुत्ते' वाला 'मजाक'; नवाबी एक्टर राजकुमार के दिलचस्प किस्से

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:06 PM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजकुमार फिल्मों में आने से पहले मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे और अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे।

राजकुमार ने रमानंद की फिल्म को किया था मना

राजकुमार ने रमानंद की फिल्म को किया था मना

HighLights

  1. राजकुमार फिल्मों से पहले मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे

  2. एयरहोस्टेस जेनिफर के प्यार में थे एक्टर

  3. ठुकरा दी थी रामानंद सागर की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजकुमार (RaajKumar) को सिनेमा में उनके वर्सेटाइल रोल्स के लिए जाना जाता है। अपने बेबाक अंदाज, कड़क आवाज और लाजवाब डायलॉग डिलीवरी के लिए जाना जाता है।

उनका जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ था और विभाजन के बाद वे मुंबई आ गए। लेकिन क्या आपको पता है कि सिनेमा को 'जानी' का डायलॉग देने वाले राजकुमार असल में मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे।

जी हां, फिल्म जगत में कदम रखने से पहले, राज कुमार ने 1940 के दशक में मुंबई पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रूप में सेवा दी थी।

कैसे मिला था पहली फिल्म का ऑफर

एक बार यूं ही ड्यूटी पर रहते हुए फिल्म निर्माता सोहराब मोदी की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने उन्हें एक फिल्म का प्रस्ताव दिया। राज कुमार ने पहले तो प्रस्ताव ठुकरा दिया, फिर बाद में उन्होंने अभिनय की ओर रुख किया।

Raj kummar (1)

राजकुमार ने अपने करियर में कुछ शानदार रोल किए जिसमें साल 1957 में रिलीज हुई उनकी फिल्म मदर इंडिया (Mother India), 1963 में आई दिल एक मंदिर (Dil Ek Mandir), 1965 में आई वक्त (Waqt), 1970 में आई हीर-रांझा (Heer Ranjha) और 1972 में आई पाकीजा (Pakeeza) शामिल हैं।

रमानंद सागर की फिल्म को किया था मना

राजकुमार जितने बेहतरीन कलाकार थे, उतने ही मुंहफट भी थे। फिल्मों को न कहना उन्हें बहुत आसान लगता था। एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा है निर्देशक रामानंद सागर के साथ।

कहा जाता है कि एक बार अपनी फिल्म 'आंखें' (Ankhein) की कहानी लेकर रमानंद सागर राजकुमार के पास गए थे। उन्होंने राजकुमार को इसकी स्क्रिप्ट सुनाई। राजकुमार को ये स्क्रिप्ट कुछ खास पसंद नहीं आई।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 1.56.54 PM

स्क्रिप्ट सुनने के बाद राजकुमार ने अपने पालतू कुत्ते को अपने पास बुलाया और उससे पूछा, 'क्या तुम यह रोल करना चाहोगे?' कुत्ता अपनी जगह से उठकर चला गया। इस पर राजकुमार ने रामानंद सागर से हंसते हुए कहा, 'देखो, यह रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहता, तो मैं कैसे कर सकता हूं?'

एयरहोस्टेस दिल दे बैठ राजकुमार

राजकुमार की लव लाइफ भी बेहद फिल्मी है। एक बार वो प्लेन से कही ट्रेवल कर रहे थे जब एक एयरहोस्टेस पर उनका दिल आ गया। उसका नाम जेनिफर था। राजकुमार उनके प्यार में इस कदर गिरफ्तार हुए कि उन्होंने जेनिफर से शादी करने का फैसला कर लिया।

शादी के बाद जेनिफर ने अपना नाम बदलकर गायत्री रख लिया। दोनों के तीन बच्चे हुए जिनके नाम पुरु राजकुमार, पाणिनी राजकुमार और वास्तविकता राजकुमार हैं।

यह भी पढ़ें- Meena Kumari का दर्द भरा गीत सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू, 63 साल बाद भी लता दीदी की आवाज में है अमर

यह भी पढ़ें- 53 साल पुराना वो गाना, जिसके लिए सेट पर 'लॉक' कर दिए गए थे Rajesh Khanna और अमिताभ बच्चन