विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

53 साल पुराना वो गाना, जिसके लिए सेट पर 'लॉक' कर दिए गए थे Rajesh Khanna और अमिताभ बच्चन

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:02 AM (IST)

अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना को 53 साल पहले आए एक पुराने गाने की शूटिंग के लिए सेट पर लॉक कर दिया गया था।

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना महान कलाकार

  2. इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा है रोचक किस्सा

  3. हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर ने किया था लॉक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) अपने बेहतरीन काम के लिए दर्शकों का प्यार बटोर चुके हैं। इनके काम को देखकर लगता नहीं है कि उन्हें कभी किसी फिल्मकार से डांट भी पड़ी होगी, लेकिन इन दोनों को नमक हराम फिल्म के सेट पर ऋषिकेश मुखर्जी से ऐसी डांट पड़ी थी कि दोनों को सेट पर लॉक करके काम कराया गया था।

इस फिल्म के गाने से जुड़ा था किस्सा

1973 में रिलीज हुई फिल्म नमक हराम (Namak Haraam) के एक गाने के दौरान का किस्सा सुनाते हुए अभिनेता रजा मुराद कहते हैं- सेट पर फिल्म का सुनी रे सेजरिया साजन बिन...(Sooni Re Sejariya Sajan Bin Tere) शूट हो रहा था। इस दौरान अमित जी व काका (राजेश खन्ना) का साथ में एक शॉट लेना था। तब मोबाइल फोन नहीं थे। अगर कोई फोन आए या करना हो, तो आफिस में जाना पड़ता था।

यह भी पढ़ें- 57 साल बाद राजेश खन्ना का गाना हुआ ट्रेंड, Kishore-Lata की आवाज में बना सदाबहार; आज भी खूब सुनते हैं लवर ब्वॉय

rajesh khanna and amitabh bachchan

ऋषि दा काका को पिंटू कहकर बुलाते थे। उन्होंने कहा पिंटू को बुलाओ, तो किसी ने कहा कि फोन करने गए हैं। फिर कहा अच्छा अमित को बुलाओ, पता चला कि उनका भी फोन आया है। जैसे ही दोनों आए, तो उन्हें ऋषि दा ने खूब डांटा कि तुम लोग फोन करने के लिए आते हो या काम करने के लिए।

ऋषि दा ने चौकीदार को बुलाया, अंदर से सेट को ताला मार दिया। जब तक गाना खत्म नहीं हुआ, न कोई सेट के अंदर आ सकता था, ना बाहर जा सकता था। घटना 1973 में आई फिल्म नमक हराम की है। निर्देशक ऋषकेश मुखर्जी सख्त अनुशासन के लिए जाने जाते थे। शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को भी गलती करने पर डांटा करते थे।

इन मूवीज में साथ नजर आए थे अमिताभ और राजेश

निर्देशक ऋषकेश मुखर्जी की नमक हराम के अलावा राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने एक साथ मिलकर एक और शानदार मूवी में काम किया था, जो आज बॉलीवुड की कल्ट फिल्म के तौर पर जानी जाती है। उस फिल्म का नाम आनंद है, जिसे साल 1971 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इस मूवी का डायरेक्शन भी ऋषकेश मुखर्जी ने ही किया था।

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का वो आइकॉनिक गाना जो बना सुपरहिट TV सीरियल की पहचान, घर-घर में 'रात' को बजने लगा था गीत!