मेरे नैना सावन भादो... Rajesh Khanna की वो फ्लॉप फिल्म, जिसे 50 साल से समझा जा रहा था हिट
50 साल पहले राजेश खन्ना की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप रही थी। लेकिन उसे आज भी कल्ट माना जाता है।
-1789990794867_m.webp)
राजेश खन्ना की वो फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
1976 में रिलीज हुई थी ये फिल्म
राजेश खन्ना की फ्लॉप फिल्म
हेमा मालिनी भी थीं मूवी का हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मेरा नैना सावन भादो... हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khann) का एक कल्ट क्लासिक गीत माना जाता है। जिस फिल्म का ये गाना था, उसे 50 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। महान गायक किशोर कुमार की आवाज में ये सैड सॉन्ग आज भी सुपरहिट है।
लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी की काका की जिस मूवी से मेरा नैना सावन भादो...(Mere Naina Sawan Bhadon) नाता रखता है, वह कमर्शियल तौर पर फ्लॉप रही थी। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है।
फ्लॉप रही थी राजेश खन्ना की ये फिल्म
हिंदी सिनेमा का 70 का दशक पूरी तरह से राजेश खन्ना के नाम रहा था। इस दौर में उन्होंने अपने करियर की सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी थीं। लेकिन साल 1976 में राजेश की फिल्म महबूबा (Mehbooba) ने उनकी हिट फिल्मों के सिलसिले पर ब्रेक लगा दिया था। जी हां महबूबा राजेश खन्ना की वह फिल्म रही थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई थी।
यह भी पढ़ें- 45 साल पुराना Lata Mangeshkar का सबसे 'रसीला' गाना, राजेश खन्ना-हेमा मालिनी की जोड़ी, आज भी देता है दिल को सुकून

खराब कहानी के चलते राजेश खन्ना की महबूबा उस वक्त फ्लॉप हो गई थी। इस मूवी में हेमा मालिनी और योगिता बाली ने भी अहम किरदार को अदा किया था। पुर्नजन्म के स्टोरी कॉन्सेप्ट वाली महबूब दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही। लेकिन इस फिल्म का मेरा नैना सावन भादो... सिनेमा जगत का लोकप्रिय गीत बन गया।
-1789991922621.webp)
जिसे 50 सालों बाद भी श्रोताओं द्वारा खूब सुना जाता है। आपको बता दें कि इसी गाने की लोकप्रियता की वजह राजेश खन्ना स्टारर महबूबा को इतने सालों से हिट फिल्म समझा रहा है। लेकिन असल में वह असफल मूवी रही थी। किशोर दा की आवाज और आर डी बर्मन के संगीत के दम पर मेरा नैना सावन भादो... हिट साबित हुआ था।
दिग्गज डायरेक्टर की फिल्म महबूबा
राजेश खन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की सबसे सफल फिल्में कटी पतंग, अमर प्रेम और आराधना दिग्गज फिल्म निर्देशक शक्ति सामंत के निर्देशन में ही दी थीं। महबूबा भी राजेश और शक्ति की जोड़ी की एक और फिल्म रही थी, लेकिन इन दोनों के लिए ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 70s की फ्लॉप मूवीज की लिस्ट में शुमार हुई।
