'मुझे लगा वो करेंगे मगर...' Anupam Kher ने मुश्किल समय में नहीं की भाई राजू की मदद, सालों बाद छलका दर्द
राजू खेर ने अपने जीवन के मुश्किल दौर का खुलासा किया, जब एक टेलीविजन प्रोजेक्ट में निवेश के बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।
-1791357380638_m.webp)
अनुपम खेर के भाई राजू खेर
HighLights
राजू खेर ने टेलीविजन प्रोजेक्ट में किया था निवेश
आर्थिक तंगी के कारण बेचना पड़ा फ्लैट
अनुपम खेर ने मुश्किल समय में नहीं की भाई की मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जीवन की मुश्किल परिस्थितियों में उम्मीद भरी निगाहें अपनों की तरफ ही उठती हैं। ऐसे में अगर कोई अपना मदद का हाथ बढ़ाए तो हमें दूसरे के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता।
हालांकि एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के भाई राजू खेर (Raju Kher) के साथ ऐसा नहीं हुआ। राजू को अपने बड़े भाई अनुपम खेर से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने उनकी मदद करने से इनकार कर दिया।
टेलीविजन प्रोजेक्ट पर लुटाया पैसा
एक्टर-डायरेक्टर राजू खेर ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे एक टेलीविजन प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट करने के बाद वो आर्थिक तंगी का शिकार हो गए। उनके पास काम नहीं रहा और अपना घर भी बेचना पड़ा।

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए राजू ने बताया कि एक टेलीविजन प्रोजेक्ट में पैसे लगाने के बाद उनके पास कुछ नहीं बचा। उन्होंने अपना घर बेच दिया था क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि इस नए काम से उन्हें एक नई शुरुआत मिलेगी।
एक्टर को बेचना पड़ा अपना फ्लैट
राजू ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक समय था जब मैं बुरे दौर से गुजर रहा था। एक नया चैनल लांच होने वाला था और कई लोग उसके लिए पायलट बना रहे थे, एग्रीमेंट पहले ही साइन हो चुके थे। अचानक, मुझे पता चला कि चैनल कहीं गायब हो गया है… और किसी को पता नहीं था कि क्या हुआ। बस उनके दरवाजे पर एक ताला लग गया था। मैंने उसके लिए फ्लैट भी बेच दिया था। उससे मिले पैसे मैंने उस प्रोग्राम में लगाए थे।
राजू ने आगे कहा- 'अब मुझ पर घर का किराया देने का भी दबाव आ गया था। मेरे पास और कोई नहीं था, मैं सिर्फ अपने भाई (अनुपम खेर) से बात कर सकता था। मुझे लगा कि वह मेरी मदद करेंगे। लेकिन उस समय, उन्होंने भी काम बंद कर दिया था, वह अजीब फिल्म नहीं करना चाहते थे। मुझे लगा कि मेरे भाई ने मेरी मदद नहीं की।'
-1791357797341.webp)
राजू ने ऐसा स्वीकार किया कि ये उनकी सोच थी कि अनुपम उनकी मदद करेंगे। लेकिन बाद में उन्हें भाई अनुपम की मुश्किलों का एहसास हुआ। वह सफल थे, लेकिन उनके जीवन में अपने उतार चढ़ाव थे।
इन फिल्मों में आए नजर
राजू खेर ने एक एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर फिल्मों और टेलीविजन, दोनों में काम किया है। उनके यादगार एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में 'गुलाम', 'जंगल', 'ओम जय जगदीश', 'शूटआउट एट वडाला', 'कृष 3', 'मैं तेरा हीरो', 'ऊंचाई' और 'पटना शुक्ला' शामिल हैं। उन्होंने टेलीविजन शो भी डायरेक्ट किए हैं, जिनमें 1999 का सीरियल 'संस्कार' और साथ ही 'मंजिलें', 'अभिलाषा' और 'रेत का दरिया' शामिल हैं।
