'अमीरों की शादी में वेटर...' Mushtaq Khan के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे बॉलीवुड 'स्टार्स', रजा मुराद ने लगाई लताड़
Mushtaq Khan का निधन 24 सितंबर को हुआ और उनका अंतिम संस्कार 25 सितंबर को किया गया। रजा मुराद ने अपने दोस्त के निधन पर शोक व्यक्त किया।
-1790486652086_m.webp)
24 सितंबर को हुआ मुश्ताक खान का निधन
HighLights
24 सितंबर को हुआ मुश्ताक खान का निधन
एक्टर के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सितारे
रजा मुराद ने बॉलीवुड को लगाई लताड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने-माने एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर को 75 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 25 सितंबर को मुंबई में हुआ, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी कलाकार जैसे राजपाल यादव, रजत बेदी, अन्नू कपूर, सुभा आर्य और अन्य लोग शामिल हुए।
अब रजा मुराद (Raza Murad) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके बॉलीवुड स्टार्स को इस बात के लिए आड़े हाथों लिया है कि वे इस दिग्गज कलाकार को आखिरी श्रद्धांजलि देने नहीं आए।
यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया और...', Mushtaq Khan के निधन से दो घंटे पहले Rajpal Yadav ने की थी उनसे मुलाकात
रजा मुराद ने बॉलीवुड स्टार्स को लगाई फटकार
रजा ने अपने इंस्टाग्राम पर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के बारे में एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने शुक्रवार को दिग्गज एक्टर को आखिरी सलाम किए जाने के बारे में बताया। फिर उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स को लताड़ लगाते हुए कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं कि मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं है, कल उनका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन अफसोस बात यह है कि ऐसे मौके पर, कोई भी स्टार जिसे हम स्टार कहते हैं, वो उन्हें अपना आखिरी सलाम पेश करने नहीं आया।
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'जबकी बहुत से उनके साथी, उनके कलीग्स, एक्टर्स, सब आए। लेकिन कोई बड़ा चेहरा नहीं आया। हां, लेकिन अगर यह किसी उद्योगपति के बेटे की शादी होती, तो वे न सिर्फ वहां जाते, बल्कि मेहमानों की वेटर की तरह सेवा भी करते। या अगर किसी राजनीतिक पार्टी को उनकी जरूरत होती, तो वे जरूर वहां पहुंचते।
लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति को श्रद्धांजलि नहीं दी जिसने फिल्म इंडस्ट्री को अपने जीवन के 50 साल दिए। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दे दी और फिर भी, आप उनके लिए 50 मिनट नहीं निकाल सके'।
मुश्ताक खान के काम की तारीफ की
रजा ने कहा कि मुश्ताक ने बिना किसी की 'चापलूसी' किए अपनी काबिलियत के दम पर बड़ा नाम कमाया। उन्होंने कहा, 'वे सिर्फ अपने काम के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे। उन्हें अपनी जिंदगी में आपकी जरूरत नहीं थी, और न ही मौत के बाद उन्हें आपकी जरूरत होगी। लेकिन अफसोस इस बात का रहेगा कि ऐसा कोई स्टार नहीं है जिसके साथ मुश्ताक खान ने काम न किया हो, और फिर भी कोई उनसे आखिरी बार मिलने नहीं आया'।
View this post on Instagram
मुश्ताक खान का निधन
शुक्रवार को मुंबई में मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार किया गया। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें आखिरी विदाई दी, जिनमें एक्टर राजपाल यादव, संजय मिश्रा, मनीष वाधवा, शहजाद खान, जैद दरबार और कॉमेडियन सुनील पाल के साथ-साथ फिल्ममेकर अनीस बज्मी भी शामिल थे।
ANI के मुताबिक, तबीयत खराब होने के बाद उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि उन्हें कैंसर है। मेडिकल ट्रीटमेंट के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।
