विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया और...', Mushtaq Khan के निधन से दो घंटे पहले Rajpal Yadav ने की थी उनसे मुलाकात

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:55 PM (IST)

गुरुवार को वेलकम एक्टर मुश्ताख खान का निधन हो गया। अपने करीबी दोस्त और एक्टर को याद करते हुए राजपाल ...और पढ़ें

मुश्ताख खान के निधन पर भावुक हुए राजपाल यादव/ फोटो-इंस्टाग्राम

मुश्ताख खान के निधन पर भावुक हुए राजपाल यादव/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राजपाल यादव ने दोस्त मुस्ताख खान को दी श्रद्धांजलि

  2. एक्टर के निधन से दो घंटे पहले ही उनसे मिले थे मुश्ताख खान

  3. अस्पताल से वायरल हुआ राजपाल यादव का वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बीते दिनों बॉलीवुड से एक ऐसी खबर आई, जिसने फैंस के दिल को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया। नाना पाटेकर और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म 'वेलकम' (Welcome Movie) में 'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था…'जैसा आइकॉनिक डायलॉग बोलने वाले दिग्गज अभिनेता मुश्ताख खान का कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद बीते दिन निधन हो गया।

मुश्ताख खान के निधन की खबर से कॉमेडियन राजपाल यादव को काफी धक्का लगा। राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि एक्टर के निधन से महज दो घंटे पहले ही वह उनसे मिले थे। उन्होंने मुश्ताख खान संग अपनी आखिरी मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। 

मुश्ताख खान के निधन से टूटे राजपाल यादव

भूलभुलैया एक्टर राजपाल यादव(Rajpal Yadav) ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर मुश्ताख खान को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अभिनेता की स्माइल करते हुए एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"मैं दिन में ही मुश्ताख भाई से मिलकर आया हूं। उनसे बाते की, उन्होंने मुझे देखकर मुझसे हाथ भी मिलाया। पूरी बातचीत उन्होंने सुनी और उस पर रिएक्ट किया।"

राजपाल यादव ने आगे लिखा, "मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि जिस शख्स से मैं दो घंटे पहले मिला था, जिससे मैंने हाथ मिलाया था अब वह हमारे बीच नहीं रहे। हम नियति के सामने कुछ नहीं कर सकते। मुस्ताख भाई हमेशा पॉपुलर थे और हमेशा उन्हें उनके काम के लिए याद रखा जाएगा। मैं भारी दिल से आपको श्रद्धांजली दे रहा हूं।"

Screenshot 2026-09-25 154814

राजपाल यादव ने वीडियो शेयर करके डिलीट की

राजपाल यादव ने इस पोस्ट के साथ ही मुश्ताख खान से मुलाकात की वीडियो भी शेयर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने वह डिलीट कर दिया। हालांकि, जब तक अभिनेता ने वह पोस्ट डिलीट किया उसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयर कर चुके थे। इस वायरल वीडियो में मुश्ताख खान अस्पताल के बेड पर लेटे हैं और उन्होंने राजपाल यादव का हाथ पकड़ा हुआ है। राजपाल यादव भी एक्टर को यह कहते देखे गए कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Bollywood News (@bolly_newssss)

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि, मुश्ताख खान लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। मुंबई के नानावटी अस्पताल में एक्टर का इलाज चल रहा था। एक्टर की क्रिटिकल कंडीशन के बाद निधन की खबर की जानकारी उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने एक मीडिया पोर्टल के साथ कंफर्म की थी।

यह भी पढ़ें- बालाघाट के बैहर से बॉलीवुड तक गूंजा था नाम, ‘मेरी एक टांग नकली है...’ संवाद से घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता मुश्ताक खान का निधन

यह भी पढ़ें- बाॅलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण कांड : गैंग्स्टर के दो आरोपित गिरफ्तार, सरगना ने किया सरेंडर