Hanuman Ansh के डायरेक्टर के साथ फिल्म करने वाले थे मुश्ताक खान, विशाल चतुर्वेदी ने पोस्ट कर जताया शोक
'वेलकम', 'हम हैं राही प्यार के' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाओं के लिए मशहूर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का गुरुवार को कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया।

हनुमान अंश के डायरेक्टर संग काम करने वाले थे मुश्ताक खान
HighLights
हनुमान अंश के डायरेक्टर संग काम करने वाले थे मुश्ताक खान
75 की उम्र में 'वेलकम' फेम एक्टर का हुआ निधन
डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर जताया दुख
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक में है। अनुपम खेर, राजपाल यादव समेत कई अभिनेताओं ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपनी यादें शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख जताया। 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी मुश्ताक को याद किया और अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक अहम बात बताई।
'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने जताया शोक
विशाल ने ट्विटर (जिसे अब X कहा जाता है) पर मुश्ताक की तस्वीर शेयर की। डायरेक्टर ने एक्टर के निधन पर दुख जताया और यह भी बताया कि वे जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले थे। उन्होंने लिखा, 'हमें साथ काम करना था, मुश्ताक जी, आप कितने बेहतरीन एक्टर थे, कैसी विरासत आप छोड़ गए! ओम शांति'।
We were supposed to work together Mushtaq ji, what an actor you were, what a legacy you left! ॐ शांति pic.twitter.com/pcduUhwby6
— Dr. Vishal Chaturvedi #विष (@filmervishal) September 25, 2026
यह भी पढ़ें- 'मेरी एक टांग नकली है...' वेलकम फिल्म के डायलॉग से मशहूर हुए Mushtaq Khan नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन
राजपाल यादव मुश्ताक से उनकी मौत से दो घंटे पहले मिले थे
गुरुवार को राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर मुश्ताक की एक तस्वीर शेयर की और बताया कि वे एक्टर से उनकी मौत से सिर्फ दो घंटे पहले ही मिले थे। दुख जाहिर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'आज दोपहर मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया था, उनसे बात की; उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ मिलाया और हमारी सारी बातें सुन रहे थे। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि जिस व्यक्ति से मैं दो घंटे पहले मिला था, जिससे मैंने हाथ मिलाया था, वह अब हमारे बीच नहीं है।

मुश्ताक खान के निधन के बारे में
मुश्ताक का गुरुवार को निधन हो गया। वे कैंसर से जूझ रहे थे और उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ICU में रखा गया था और बाद में अस्पताल में ही उनका निधन हो गया।
मुश्ताक खान ने 1980 में 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वे 'वेलकम', 'आशिकी', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हम हैं राही प्यार के' जैसी कई हिंदी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं।
