विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी एक टांग नकली है...' वेलकम फिल्म के डायलॉग से मशहूर हुए Mushtaq Khan नहीं रहे, 56 की उम्र में निधन

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:15 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 08:29 PM (IST)

अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 'वेलकम' और 'जोड़ी नंबर 1' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'वेलकम' (Welcome), 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar) और 'जोड़ी नंबर 1' (Jodi No 1) जैसी फिल्मों में अपनी यादगार भूमिका से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का निधन हो गया है। एक्टर 56 साल के थे और कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे।

हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम करने वाले अभिनेता को ज्यादातर सपोर्टिंग रोल्स में देखा गया। उनके निधन से भारतीय मनोरंजन जगत को एक बड़ी क्षति हुई है।

15 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती 

बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। वह कैंसर से जूझ रहे थे। पांच साल पहले उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था लेकिन हाल ही में इसका दोबारा अटैक हुआ जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

Mustaq (1)

उनका जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। अभिनेता को 2007 की कॉमेडी वेलकम में बल्लू की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के साथ नजर आए।

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

इसके अलावा वो हेरा फेरी, हम हैं राही प्यार के, जोड़ी नंबर 1 और वांटेड सहित कई अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। उनके टेलीविजन क्रेडिट में कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, भारत एक खोज, वागले की दुनिया, नुक्कड़ और अन्य जैसे शो शामिल हैं।

Mustaq (2)

अनीस बज्मी की फिल्म 'वेलकम' में उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) के खास आदमियों में से एक के तौर पर उनके रोल को इतने सालों में खूब लोकप्रियता मिली है कि वह सोशल मीडिया पर एक मीम बन गया है।

मुश्ताक खान 'भारत एक खोज' (1988), 'जबान संभाल के' (1993), 'अदालत' (2010) जैसे कई हिट शो और वेब सीरीज 'TVF ट्रिपलिंग' (2019) के एक एपिसोड में भी नजर आए। 'भाभीजी घर पर हैं' और सनी देओल की फिल्म 'जाट' खान में भी वो नजर आए। उनके इन पॉपुलर रोल्स को दर्शक आज नम आंखों से याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'उसे आज के दौर में कौन...', Sunita Ahuja ने Govinda के करियर का बताया कड़वा सच; सुन तिलमिला उठेंगे हीरो नं 1

यह भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे Govinda, लोग बोले- 'बप्पा इनका ब्रेकअप कराओ'