विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उसे आज के दौर में कौन...', Sunita Ahuja ने Govinda के करियर का बताया कड़वा सच; सुन तिलमिला उठेंगे हीरो नं 1

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:18 PM (IST)

सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही वह रोमांटिक हीरो बन ...और पढ़ें

सुनीता ने गोविंदा के करियर पर बोली ये बात/ फोटो-इंस्टाग्राम

सुनीता ने गोविंदा के करियर पर बोली ये बात/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. गोविंदा के करियर पर सुनीता आहूजा के बेबाक बोल

  2. सुनीता बोलीं- मैंने सिखाया है उन्हें रोमांस करना

  3. सुनीता आहूजा ने सुनाया सालों पुराना किस्सा

जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते सुधरने की बजाय बिगड़ते ही जा रहे हैं। पत्नी को छोड़कर हाल ही में गोविंदा (Govinda)अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचें थे। अब इस बीच ही सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का एक बयान इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गोविंदा के करियर को लेकर खुल्लम खुल्ला बात की है।

सुनीता की वजह से रोमांटिक स्टार बने गोविंदा?

मुंबई मनोरंजन संवाददाता की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता आहूजा बताती हैं कि गोविंदा को रोमांस सिखाने में उनका हाथ है। उन्हीं के कारण गोविंदा ने इतनी अच्छी रोमांटिक फिल्में की हैं। सुनीता ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, "मेरे पिता फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर थे। मैंने अपने घर पर फिल्मों की बातें होते हुए देखा था। मेरे घर पर संजीव कुमार और दिलीप कुमार जैसे कलाकार आया करते थे।"

उन्होंने आगे कहा, "गोविंदा विरार (मुंबई से कुछ दूर स्थित इलाका) में रहते थे। उनका बचपन मुश्किलों में गुजरा था। परिवार के साथ वक्त बिताना, छुट्टियां बिताना यह सब नहीं करते थे। जब हमारा अफेयर शुरू हुआ था, तो वह मेरा हाथ पकड़ने में भी डरते थे। उन्हें रोमांस मैंने सिखाया। इसलिए वो अच्छी रोमांटिक फिल्में कर पाए।"

Screenshot 2026-09-23 151245

नौवें दशक की फिल्में कौन देखेगा?

आगे गोविंदा के संघर्ष को लेकर सुनीता ने कहा, "वह अपने आसपास के लोगों की वजह से संघर्ष कर रहे हैं। गोविंदा कान के कच्चे हैं, जो उनके आसपास के लोग कह देते हैं, वह मान लेते हैं। मैं सच बोलती हूं, तो अच्छी नहीं लगती हूं। वह आज भी पिछली सदी के नौवें दशक की फिल्म बनाना चाहते हैं, उसे आज के दौर में कौन देखना चाहेगा। लेकिन उनके आसपास के लोग कहते हैं कि भैया कमाल है, तो वह भी सुन लेते हैं।"

govinda

आपको बता दें कि गोविंदा की पहली मुलाकात सुनीता से उनकी बहन के जरिए हुई थी। दरअसल, सुनीता की बड़ी बहन की शादी गोविंदा के सग्गे मामा के साथ हुई थी। तीन साल तक गोंविदा संघर्ष के दिनों में वहीं पर रहा करते थे, उसी दौरान उनकी मुलाकात सुनीता से हुई। सुनीता को शुरुआत में गोविंदा काफी देसी लगे, धीरे-धीरे उनके बीच नोक-झोंक शुरु हुई और जल्द ही वो लड़ाई प्यार में बदल गई। जब सुनीता सिर्फ 15 साल की थीं उन्हें गोविंदा से प्यार हो गया। दोनों ने 11 मार्च 1987 में शादी की।

यह भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे Govinda, लोग बोले- 'बप्पा इनका ब्रेकअप कराओ'

यह भी पढ़ें- 'आप लोगों का साथ चाहिए...' सुनीता के चीटिंग के आरोपों के बीच Govinda का बयान, कंट्रोवर्सी पर इमोशनल हुए एक्टर