प्रपोज करने गए तो लड़की ने काट ली विलेन की नाक, दिल ऐसा टूटा की फिर बिना लड़की देखे कर ली शादी
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद बीते कुछ समय से अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। रजा मुराद ने फिल्मों में ज्यादातर विलेन के रोल ही निभाए हैं। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है। एक्टर की तरह ही उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने अपनी जवानी के दिनों में एक लड़की को प्रपोज किया था जिसका किस्सा आज भी वायरल है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजा मुराद का नाम हिंदी सिनेमा के मशहूर खलनायकों में गिना जाता है। उन्होंने 250 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। वे दिवंगत मुराद के बेटे हैं, जो दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के चचेरे भाई थे।
सिनेमा के जाने माने खलनायक हैं रजा
रजा मुराद पाकीजा और मुग़ल-ए-आजम के लेखक दिवंगत अमानुल्लाह खान के भतीजे भी हैं। साल 1960 के दशक में अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में अपना सफर शुरू किया था। फिल्मों में भाई की भूमिका निभाने से लेकर खलनायक की भूमिका निभाने तक, 1980 के दशक में रजा ने एक अभिनेता के तौर पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया। उनकी आवाज बेहद दमदार थी जिसकी वजह से इस तरह के रोल उनपर खूब जमते भी थे।
यह भी पढ़ें: Rajesh Khanna की मर्जी के बिना पार्टी से नहीं जा सकता था कोई, गिफ्ट में देते थे बंगला-गाड़ी; एक्टर का खुलासा
बहुत ही पॉपुलर है एक्टर की लव स्टोरी
इसके अलावा रजा की लव स्टोरी भी काफी चर्चा का विषय रही। एक बार क्विंट को दिए गए इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने समीना की तस्वीर तक नहीं देखी थी, क्योंकि उन्हें अपनी मां की पसंद पर पूरा भरोसा था। उन्होंने बताया कि उनकी शादी अरेंज मैरिज हुई थी और हैरानी की बात यह है कि शादी की तारीख तय होने के बाद भी उन्होंने समीना की तस्वीर नहीं देखी, क्योंकि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनकी मां उनके लिए सही लड़की चुनेंगी।
मां ने पसंद की थी लड़की
रजा मुराद ने कहा, 'मेरी जो शादी हुई वो अरेंज मैरिज थी। ताज्जुब की बात तो ये है कि हर चीज सेटल होने के बाद भी मैंने अपनी बीवी को नहीं देखा था। देखने की बात तो दूर मैंने उनकी फोटो भी नहीं देखी थी क्योंकि मेरी वालिदा ने उन्हें पसंद किया था।'
जब एक लड़की ने रजा मुराद को काटा
अपनी जवानी के समय की बात करते हुए रजा ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को प्रपोज किया था लेकिन उस लड़की ने उन्हें मना कर दिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता को एक लड़की पसंद थी लेकिन वो अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहे थे। रजा के दोस्तों ने उन्हें प्रेरित किया कि वो लड़की को प्रपोज करें। रजा ने बताया कि वह बहक गए और उसके गालों पर किस कर लिया। जवाब में लड़की ने उनकी नाक काट ली। रजा की नाक से खून बहने लगा और वो रोने लगे। उनका दिल टूट चुका था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।