Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह ने मस्ती करते हुए खोई ये कीमती चीज, खोजते हुए घुसे कुर्सियों के नीचे

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 05:43 PM (IST)

    Ranveer Singh Video रणवीर सिंह देवी श्री प्रसाद के पहले हिंदी म्यूजिक एल्बम के लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे जहां से उनकी एक वीडियो सामने आ रही है। इस वीडियो में वो अपना चश्मा खोजते हुए नजर आ रहे हैं।

    Hero Image
    Ranveer Singh lost his Glasses while having fun with DSP.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Video: बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह अपने अतरंगी अवतार के चलते चर्चाओं में रहते हैं। अब उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने खो हुए चश्मे को ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, अभिनेता मंगलवार को पुष्पा द राइज में अपना म्यूजिक देने वाले संगीतकार डीएसपी की पहली हिंदी म्यूजिक एल्बम ओ परी लॉन्च में भाग लेने पहुंचे थे। अब उनका इस इवेंट के शुरू होने से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

    चश्मा खोजते हुए दिखें अभिनेता

    वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह साउथ से जाने माने संगीतकार देवी श्री प्रसाद के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं, तभी उन्हें याद आता की उनका चश्मा खो गया है और कहते हैं, मेरा चश्मा खो गया है, मुझे कुछ दिख नहीं रहा है। और वो चश्मे को खोजते हुए कुर्सियों के नीचे घुस जाते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    वहीं, उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस मजेदार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने अटकलों पर लगाया विराम हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें आईं थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन चल रही है। लेकिन रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अनबन की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

    रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

    बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर का रीमेक है। इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन और मिस्टर इंडिया 2 में भी नजर आने वाले है।

    यह भी पढ़ें: Adipurush: टीजर रिलीज होते ही प्रभास की फिल्म चढ़ी ट्रोलर्स के भेंट, फिल्म को बताया 500 करोड़ का टेम्पल रन गेम