Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दीपिका के साथ कैसे होती है रणवीर के दिन की शुरुआत, जान कर हैरान हो जायेंगे आप

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Fri, 08 Feb 2019 12:26 PM (IST)

    रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इसमें आलिया भट्ट की भी अहम भूमिका है। ...और पढ़ें

    दीपिका के साथ कैसे होती है रणवीर के दिन की शुरुआत, जान कर हैरान हो जायेंगे आप

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई. दीपिका पादुकोण के साथ अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत कर चुके रणवीर सिंह बेहद खुश हैं और वह चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में यूं ही प्यार बना रहे.

    रणवीर सिंह बताते हैं कि किस तरह दीपिका पादुकोण उनका बहुत ख्याल रखती हैं. वह घर से निकलने से पहले नाश्ता किये बगैर जाने नहीं देती हैं. वही दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि दीपिका रणवीर के लिए एक स्पेशल रसम और चावल बनाती हैं, जो उन्हें बेहद पसंद है.

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं रणवीर कहते हैं कि दीपिका उनके फैशन स्टेटमेंट के बारे में कहती हैं कि वह हर छह महीने में अपना स्टेटमेंट बदलते रहते हैं. रणवीर सिंह ने यह भी राज खोला कि उनके दिन की शुरुआत भजन सुनने से होती है. वह दिन में भजन सुनने के बाद बाकी सारी तरह के गाने सुनते हैं.

    यह पूछे जाने पर कि क्या दीपिका को उनकी तरह का ही म्यूजिक पसंद है. रणवीर कहते हैं कि कुछ हद तक़. लेकिन दोनों के च्वाइस में बहुत अंतर भी है. कुछ म्यूजिक कलेक्शन रणवीर के ऐसे हैं, जो दीपिका नहीं सुनती हैं. वह थोड़े मेलोडियस गाने सुनना ज्यादा पसंद करती हैं. जबकि रणवीर उनके पसंद का हर संगीत सुन लेते हैं.

    बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय जल्द ही रिलीज हो रही है. इस फिल्म में वह रैपर बने हैं और रणवीर कहते हैं कि वह बचपन से काफी रैप करते आये हैं और वह अपने इस मोमेंट को काफी एंजॉय कर रहे हैं उन्हें म्यूजिकल फिल्म मिली है.  

    यह भी पढ़ें: ये भारत की कटरीना हैं, कभी सलमान खान ऐसा सीन देखकर हो गए थे...

    आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। इटली में शादी का आयोजन किया गया था। इसके बाद दीपिका और रणवीर ने बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन दिया था। शादी के बाद दोनों अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त हो गए हैं।