Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पद्मावत को सालों तक रखा जाएगा याद - रणवीर सिंह

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Sun, 25 Feb 2018 01:11 AM (IST)

    फिल्म 'पद्मावत' को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है जिसमें रणवीर सिंह ने नेगेटिव रोल किया।

    पद्मावत को सालों तक रखा जाएगा याद - रणवीर सिंह

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह की संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में अभिनय को लिए काफी तारीफ हो रही है। रणवीर सिंह का मानना है कि, फिल्में आती हैं और चली जाती हैं लेकिन वही फिल्में मायने रखती है जो लंबे समय तक याद रखी जाती हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर सिंह ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी फिल्म पद्मावत लंबे समय तक याद रखी जाएगी। इस बारे में बताते हुए रणवीर सिंह कहते हैं, 'पद्मावत' ने जो कर दिखाया है मैंने उसकी कामना नहीं की थी। यह उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसके पास सब कुछ है फिर वह बॉक्स ऑफिस सक्सेस हो या क्रिटिकली अक्लेम होना हो। जिस प्रकार फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया, वह एक लंबे समय तक याद रखा जायेगा। मैं भी ऐसी ही फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता था। फिल्में आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन वही फिल्में मायने रखती हैं जोकि एक लंबे समय तक याद रखी जाएंगी। फिर 10-15 सालों के बाद फिल्म को याद किया जायेगा और देखा जायेगा। वैसी फिल्में आप आपके फिल्मी जीवन में रखना चाहते हो। मुझे लगता है 'पद्मावत' इसी प्रकार की फिल्म है।'

    यह भी पढ़ें: Trending Taimur: क्यूटनेस के बाद अब तैमूर की ‘चोटी’ चर्चा में

    रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर के बारे में कहा, 'अर्जुन कपूर कैसी कसरत कर रहा है। अच्छा कर रहा है? मैंने उसके सारे एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर देखे हैं। वह बहुत अच्छी ऊर्जा दिखाते है। वह जब से फुटबाल टीम से जुड़े है मुझे लगता है, एक अच्छी ऊर्जा का संचार हुआ है।'

    यह भी पढ़ें: Box Office: सोनू, टीटू और स्वीटी ने बनाया रिकॉर्ड, ख़ूब हुई बोहनी

    फिल्म 'पद्मावत' को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है जिसमें रणवीर सिंह ने नेगेटिव रोल किया। रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने पद्मावती और शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह की भूमिका अदा की है।