Ranveer meets AB de Villiers: रणवीर सिंह ने की मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स से की मुलाकात, देखें तस्वीरें
Ranveer meets AB de Villiers बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पूर्व अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डी विलियर्स से मुलाकात की है। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि मिस्टर 360 जल्द ही अभिनेता के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer meets AB de Villiers: राम लीला, पद्मावत, गली बॉय जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन अब अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दरअसल, रणवीर सिंह ने मंगलवार देर शाम को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वो साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर मिस्टर 360 यानी एबीडी विलियर्स के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता और क्रिकेटर की इन तस्वीरों को देख कर मालूम होता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में रणवीर सिंह ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।
इन तस्वीरों को इंटरनेट पर साझा कर लिखा, एक महान दोपहर थी, हैंगिंग, गपशप और मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स के साथ क्रिकेट देखना। दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
एस. शंकर संग मिलाया हाथ
हाल ही में जानकारी आई थी कि रणवीर सिंह ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्देशक एस. शंकर से हाथ मिला लिया है और जल्दी ही दोनों एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं जो भारत का सबसे बड़ा पैन इंडिया प्रोजेक्ट साबित होगा। बताया जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट तमिल उपन्यास पर आधारित होगा।
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर का रीमेक है।
इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक अमीर परिवार के इकलौते लड़के की भूमिका में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो मिस्टर इंडिया 2 में भी नजर आने वाले हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।