विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200 करोड़ में बनने वाली थी Ranveer Singh की Takht, इस वजह से डिब्बाबंद हो गई फिल्म; को-स्टार का खुलासा

Published: Mon, 08 Jun 2026 08:09 PM (IST)

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म तख्त (Takht) क्यों डिब्बाबंद हुई, इसके बारे में को-स्टार ने खुलासा किया है।

200 करोड़ में बन रही थी तख्त। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

200 करोड़ में बन रही थी तख्त। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 2020 में तख्त फिल्म की हुई थी अनाउंसमेंट

  2. करण जौहर करने वाले थे तख्त का निर्देशन

  3. बड़ी स्टार कास्ट के साथ बन रही 200 करोड़ी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्क्रिप्ट रेडी, कास्ट रेडी... बस शुरू होने वाली थी फिल्म की शूटिंग, तभी आया कोविड और थम गया सब कुछ। यह कहानी सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म तख्त (Takht) की जो अब डिब्बाबंद हो चुकी है। यह करण जौहर के पिता यश जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो उनके बेटे पूरा करने वाले थे।

तख्त एक हिस्टोरिकल ड्रामा थी और 2020 में करण जौहर ने ऐलान कर दिया था कि वह रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, विक्की कौशल समेत सितारों के साथ तख्त बनाएंगे। मगर फिल्म डिब्बाबंद हो गई और पिछले 6 सालों से इसके बनने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

हिस्ट्री पर बेस्ड थी तख्त

अब फिल्म का हिस्सा रहे माहिर पांधी ने मिड-डे के साथ बातचीत में तख्त के डिब्बाबंद होने के पीछे की असली सच्चाई बताई है। उन्होंने कहा, "तख्त एक नॉर्मल फिल्म नहीं थी। यह मिस्टर यश जौहर का आखिरी ड्रीम प्रोजेक्ट था और इसका हिस्टोरिकल कनेक्शन था। जब आप इतिहास के आधार पर एक स्क्रिप्ट लिखते हैं, तो आप तथ्यों को नहीं बदल सकते।"

क्यों डिब्बाबंद हुई फिल्म?

माहिर पांधी ने फिल्म को लेकर आगे कहा, "एक बार जब कोविड आ गया, तो इतने सारे अभिनेताओं को एक साथ लाना और उनके डेट्स पाना बेहद मुश्किल हो गया। अगर आप इसे दो साल बाद भी प्लान करना चाहते तो पूरी कास्ट को एक साथ लाना नामुमकिन होता। अगर आप आज तख्त बनाते हैं, तो आपको स्क्रिप्ट शुरू से लिखनी होगी क्योंकि दर्शक बदल गए हैं।"

Takht

माहिर पांधी ने यह भी बताया कि तख्त को 200 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा था। इस फिल्म का ऑफर मिलने के बाद वह बहुत खुश थे और उन्हें इंडस्ट्री में अलग नजरिए से देखा जाने लगा था। 

यह भी पढ़ें- डिब्बाबंद नहीं हुई है Takht मूवी, रणवीर सिंह-विक्की कौशल की फिल्म को लेकर Karan Johar ने दिया बड़ा अपडेट

तख्त पर क्या बोले थे करण जौहर?

कुछ समय पहले करण जौहर ने अपनी फिल्म तख्त के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह फिल्म पूरी तरह बंद नहीं हुई है। वह एक न एक दिन यह फिल्म जरूर बनाएंगे। फिल्म का स्क्रीनप्ले सुमित रॉय ने लिखा है, जिसकी उन्होंने खूब तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' के बाद Ranveer Singh 'तख्त' के लिए बहाएंगे खून? अपकमिंग फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट